फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: करीना से शारीरिक संबंध पर सवाल कर फंसे करण जौहर, आमिर खान बोले- यह क्या पूछ रहे हो?

Tue, 02 Aug 2022 06:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

'कॉफी विद करण' के अपमकिंग एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करीना और आमिर शो के होस्ट करण जौहर से शारीरिक संबंधों पर सवाल करने के बारे में ट्रोल किया है। 

विज्ञापन
Koffee with karan 7 aamir khan and kareena kapoor on host karan johar question related physical relation
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' सुर्खियों में है। यह शो बेशक हफ्ते में एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता है लेकिन पूरे हफ्ते इसमें आने वाले कलाकारों की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती है। इस चैट शो के अपकमिंग एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन आमिर और करीना शो में करते दिखाई देंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें करीना कपूर और आमिर खान मिलकर करण जौहर की टांग खींचते दिख रहे हैं। 

Koffee with karan 7 aamir khan and kareena kapoor on host karan johar question related physical relation
आमिर खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण' में कलाकारों से करण जौहर पर्सनल लाइफ पर खुलकर सवाल करते हैं और उनके सवालों का सामना करीना कपूर और आमिर खान भी करते हुई दिखाई देंगे। सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण दोनों से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल करते हैं लेकिन आमिर खान करण की टांग खिंचाई करने लग जाते हैं। पहले करण जौहर करीना कपूर से सवाल करते हैं कि बच्चे होने के बाद क्वालिटी शारीरिक संबंध एक काल्पनिक है या फिर सच?

Koffee with karan 7 aamir khan and kareena kapoor on host karan johar question related physical relation
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके जवाब में करीना कपूर ने कहा कि तुम्हें पता नहीं चलेगा। करीना के सवाल पर करण जौहर बोलते हैं कि मेरी मां शो देख रही हैं और आप मेरी इंटीमेट लाइफ के बारे में बात कर रही हैं। इस पर आमिर खान ने तुरंत कहा कि आपकी मां को तब दिक्कत नहीं होती है जब आप दूसरे लोगों की इंटीमेट लाइफ के बारे में बात करते हो?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee with karan 7 aamir khan and kareena kapoor on host karan johar question related physical relation
आमिर खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी कहा कि कैसे सवाल पूछ रहा है यार ये? आमिर की इस बात को सुनकर करण भी कहते हैं कि क्या मैं ये शो चालू रख सकता हूं? इस वीडियो से साफ है कि 'कॉफी विद करण' का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। करीना कपूर और आमिर खान के साथ मिलकर करण जौहर खूब मस्ती करते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed