केआरके यानी कमाल आर खान किसी की टांग खिंचाई का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब उन्होंने अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी पर कटाक्ष किया है। बता दें कि आईपीएल के जनक ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात का एलान किया है। पहले दोनों की शादी की अफवाह फैल गई। मगर फिर ललित मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, 'अभी हम सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।' एक तरफ इन फैंस खुशियां मना रहे हैं तो वहीं कमाल आर खान ने इस पर भी अपना 'एक्सपर्ट' कमेंट दे डाला है।
KRK: केआरके ने किया सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर कटाक्ष, बोले- पैसे के लिए..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमाल आर खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कई ट्वीट्स किए हैं और हर ट्वीट में सुष्मिता सेन और ललित मोदी पर निशाना साधा है। एक ट्वीट में उन्होंने ललित मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है और लिखा है, 'ब्रो तुम्हारे पास पर्याप्त पैसा है। तुम इंडिया को लूट गर भाग गए। सुष्मिता सेन तुम्हें पैसे के लिए डेट कर रही है। तुमसे शादी करने के लिए नहीं, क्योंकि वह सिर्फ अमीर लोगों को डेट करती हैं। तुमने उनका ट्विटर हैंडल नहीं देखा। इसलिए कल्पना करो कि तुम लोगों के बीच कितना प्यार है? हैव फन'
Bro @LalitKModi you do have enough money. You looted India and ran away. And #SushmitaSen is dating you for money not to get married with you. Coz She likes to date rich people. You don’t know her Twitter handle also So just imagine how much love between you people. Have fun. https://t.co/nV403tMxlZ
केआरके ने एक अन्य ट्वीट में ललित मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'और भाई! वैसे भी लुटेरे को लूटना क्राइम नहीं है। अगर वह तुम्हें लूट रही है, तो इसका मतलब है कि वह रियल देशभक्त है। हम सभी भारतीय सुष्मिता सेन को सपोर्ट करते हैं। ऑल द बेस्ट सुष।'
Aur Bhai @LalitKModi Waise Bhi Lootere Ko Lootna crime Nahi. If she is looting you means she is real #Deshbhakt! We all Indians support #SushmitaSen! All the best Sush.
इसके तुरंत बाद कमाल आर खान ने एक तीसरा ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने ललित मोदी और सुष्मिता सेन की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'दोस्तों ये देखो, घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे चवनप्राश!'
दोस्तों ये देखो,
घोड़ों को नहीं मिल रही घास,
और गधे खा रहे चवनप्राश! #SushmitaSen #LalitModi! pic.twitter.com/3GxkFByGbW