कमाल आर खान फिल्मों का सेल्फ रिव्यू तो करते ही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों पर तंज कसते रहते हैं। अब केआरके वरुण धवन की आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सक्रिय हो गए हैं और एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं। केआरके पहले ही भेड़िया को साल 1992 में आई फिल्म 'जुनून' की कॉपी बता चुके हैं और अब उन्होंने इसे एक और हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बताया है और साथ ही इसके कॉन्सेप्ट के साथ ही पोस्टर को भी कॉपी करार दिया है।
KRK: केआरके ने वरुण धवन की 'भेड़िया' को बताया कॉपी, कहा- इन फिल्मों से चुराया पोस्टर और कहानी का कॉन्सेप्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म भेड़िया एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसको एक भेड़िया काट लेता है और इसके बाद उसमें बदलाव होने लगते हैं और वह भेड़िया बन जाता है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, वहीं कृति सेनन डॉक्टर अनिका मित्तल का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म जुनून में दिखाया गया था कि राहुल रॉय को रात में शेर बन जाते हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने भेड़िया फिल्म पर निशाना साधा है।
Naga Chaitanya: जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक
केआरके उर्फ कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए भेड़िया के पोस्टर के साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'मॉर्बियस' का पोस्टर भी साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा- "राहुल रॉय की फिल्म 'जुनून' और इस विदेशी फिल्म से फिल्म 'भेड़िया' कांसेप्ट लूटा गया है। इसके साथ ही फोटो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा पोस्टर और कॉन्सेप्ट 'जुनून' व इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया है।
इस समय बॉलीवुड फिल्मों में भी वीएफएक्स का प्रचलन खूब बढ़ा है। अब फिल्म 'भेड़िया' में भी एक बार फिर से दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। अभिनेता वरुण धवन, कृति सेनन और दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भेड़िया' एक डार्क कॉमेडी होगी। अमिर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Disha Salian: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या