सब्सक्राइब करें

Krrish 4: ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ नए कलाकारों की होगी एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 Aug 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Krrish 4: Hrithik roshan starrer superhero film story new update will start from where part 3 ended
कृष 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां अभिनेता अपनी निजी जिंदगी की एक नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं, वहीं वह अपने वर्कफ्रंट पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। वह एक तरफ अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, दूसरी तरफ ऋतिक अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘कृष’ के अगले पार्ट को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। पिछले साल हुई फिल्म की घोषणा के बाद से यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। सिनेमप्रेमी इसके बारे में हर चीज जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में 'कृष 4' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे सुनने के बाद इसके प्रशंसक काफी खुश हो जाएंगे।   

Trending Videos
Krrish 4: Hrithik roshan starrer superhero film story new update will start from where part 3 ended
'कृष 4'

कहानी को लेकर आया नया अपडेट
अपनी फिल्मों को लेकर आए दिन चर्चाओं में बने हुए ऋतिक रोशन की बहुप्रीक्षित फिल्म 'कृष 4' की कहानी को लेकर एक बहुत बड़ा और इंटरेस्टिंग अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'कृष 4 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर फिल्म कृष 3 का अंत हुआ था। फ्रेंचाइजी का यह चौथा पार्ट कृष 3 की कहानी को आगे जरूर लेकर जाएगा, लेकिन इसमें नए कैरेक्टर्स होंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी में पहले से ज्यादा रोमांचक ट्विस्ट्स दिखाए जाएंगे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Krrish 4: Hrithik roshan starrer superhero film story new update will start from where part 3 ended
कृष - फोटो : संताबंता

स्क्रिप्ट के बाद होगी शूटिंग की प्लानिंग
'कृष 4' के प्लॉट को समझाने के साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में वह फिल्म के अहम हिस्सों की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच देने के बाद ही इसकी कास्टिंग पर काम शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं 'कृष 4' में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन्स होने वाले हैं, जो पहले कभी भी किसी ने नहीं देखे होंगे। ऋतिक रोशन ने साल 2006 में आई 'कृष' के 15 साल पूरे होने की खुशी में सोशल मीडिया के जरिए 'कृष 4' का एलान किया था। एलान करने के लिए अभिनेता ने फैंस के साथ एक वीडियो भी साझा किया था।    

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Krrish 4: Hrithik roshan starrer superhero film story new update will start from where part 3 ended
कोई मिल गया - फोटो : ट्विटर

'कोई मिल गया' से शुरू हुआ था सफर 
बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने 'कृष' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' से की थी। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई, जो आज भी कोई नहीं मिटा सका। इसके बाद तीन साल बाद फिल्म 'कृष' और साल 2013 में 'कृष 3' को पर्दे पर उतारा गया। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना होगा की दर्शक फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट और अपने देसी सुपरहीरो 'कृष' को कितना प्यार देते हैं।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed