सब्सक्राइब करें

कैसे मिला इस एक्ट्रेस को 'सेक्रेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर का रोल, बयां की पूरी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Kubra Sait shared her experience about transgender role in Sacred Games
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में डिजीटल प्लटेफॉर्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को काफी दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म की जहां शानदार कहानी की तारीफ हो रही हैं वहीं फिल्म में कई बोल्ड और न्यूड सीन भी हैं। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा इस वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर का रोल निभा रही 'कुब्रा सैत' की भी जमकर तारीफ हो रही है। 
Kubra Sait shared her experience about transgender role in Sacred Games
गौरतलब है कि 'सेक्रेड गेम्स' में कुब्रा सैत ने न्यूड और बोल्ड सीन दिए हैं। वहीं सीरीज के रिलीज होने के बाद कुब्रा सैत ने बताया कि कैसे फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उन्हें इस वेब सीरीज के लिए कास्ट किया। उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज में काम करने से पहले वह सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में एक छोटे से किरदार में नजर आई थीं। 
Kubra Sait shared her experience about transgender role in Sacred Games
इसके बाद उनकी पहली मुलाकात अनुराग कश्यप से फिल्म 'मुक्काबाज' की MAMI स्क्रीनिंग के दौरान हुई। मुलाकात के दौरान कुब्रा सैत के बारे में किसी ने अनुराग को बताया कि वह कैसा काम करती हैं। इसके बाद खुद अनुराग ने कुब्रा सैत के पास आकर कहा कि तुम्हारे बारे में बहुत सुना है। तुम अच्छा काम कर रही हो। तुम एक काम करो, कास्टिंग ऑफिस से फोन आएगा, वहां पहुंचकर ऑडिशन दे देना। जिसे बाद ठीक 8 दिन बाद उन्हें 'सेक्रेड गेम्स' के लिए फाइल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kubra Sait shared her experience about transgender role in Sacred Games
बता दें कि यह वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक बैकग्राउंड से प्रेरित है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed