फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार एयरलाइंस में बैन होने के बाद कुणाल कामरा पहुंचे एयरपोर्ट, ट्वीट कर कही ये बात

Mon, 03 Feb 2020 05:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 03 Feb 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Kunal Kamra on Sunday turned up at Mumbai airport after ban by four airlines
Kunal Kamra - फोटो : Social Media

फ्लाइट में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को परेशान करने के आरोप में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर चार एयरलाइंस कंपनियां ने बैन लगा दिया है। इसके अलावा दिल्ली ऑटो एसोसिएशन के सीएनजी ऑटो और डीटीसी ने भी अपनी बसों में अगले आदेश तक कुणाल के सफर करने पर पाबंदी का फैसला किया। इस बात को लेकर कॉमेडियन लगातार सरकार पर निशाने साधते रहे। हाल में कुणाल एयरपोर्ट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Kunal Kamra on Sunday turned up at Mumbai airport after ban by four airlines
Kunal Kamra - फोटो : Social Media

कुणाल कामरा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कुणाल मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने विस्तारा एयरलाइंस को धन्यवाद दिया है। बता दें बैन लगने के बाद कुणाल के पक्ष में कई राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियां भी आईं।
 

Kunal Kamra on Sunday turned up at Mumbai airport after ban by four airlines
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है विवाद
कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kamra on Sunday turned up at Mumbai airport after ban by four airlines
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter

कुणाल ने इंडियो को भेजा 25 लाख का नोटिस
इंडिगो द्वारा हास्य कुणाल कामरा पर छह महीने के लिए रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा है। कामरा ने एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है।

अनिल कपूर को लुक की वजह से नहीं मिलता था काम, बोले- लोग कहते थे कि तुम्हें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed