फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: फिल्म की कम कमाई के बीच 'लाल सिंह चड्ढा' के एक्टर का बड़ा बयान, बोले- मुझे लगता है लोग...

Wed, 17 Aug 2022 02:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Aug 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Harry parmar is hoping people will go and watch Aamir Khan Film
हैरी परमार-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दरअसल, फिल्म को सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करना पड़ा है जिसकी वजह से इसके बिजनेस पर भी बुरा असर पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में कम कमाई करने के बाद फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच फिल्म में करीना कपूर के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाने वाले एक्टर हैरी परमार कम कमाई और भारी आलोचना झेल रही लाल सिंह चड्ढा को लेकर अभी भी काफी आशावादी हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

Laal Singh Chaddha actor Harry parmar is hoping people will go and watch Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हैरी ने कहा, 'यह 'प्रतिबंध' या 'बहिष्कार' एक दिखावा है। मुझे लगता है कि लोग फिल्म जाकर देखेंगे और वे इसे पसंद भी करेंगे। मुझे पता है कि लोगों की फिल्म के बारे में अलग-अलग राय होगी क्योंकि यह है एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक। तुलना होना तय है, लेकिन जब दर्शक फिल्म को समग्रता में देखेंगे, तो वे सिनेमाघरों में जरूर भीड़ उमड़ेगी। मुझे इस पर पूरा यकीन है।'

Laal Singh Chaddha actor Harry parmar is hoping people will go and watch Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान जब उनसे एक ही दिन स्टार पावर वाली दो फिल्मों के रिलीज होने के बारे में पूछे गया तब हैरी ने कहा, 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' दोनों अलग-अलग शैलियों और समय की फिल्में हैं और हमने देखा है कि कई बार दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो वह बिजनेस भी करती हैं। इसलिए दोनों फिल्मों के बीच कोई तुलना नहीं होनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। मैं 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा हूं इसलिए मैं चाहता हूं कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे लेकिन मेरी इच्छा दोनों फिल्मों के लिए है। बॉलीवुड के लिए यह जरूरी है कि वह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट दे और अच्छे नंबर बटोरे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Harry parmar is hoping people will go and watch Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आमिर की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। माना जा रहा था कि आमिर की इस फिल्म से बॉलीवुड के अच्छे दिन एक बार फिर वापस आ जाएंगे। हालांकि ऐसा न हो सका। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। फिल्म अब तक 48.33 करोड़ रुपए ही कमा सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed