सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kareena-Saif: समंदर किनारे रोमांटिक हुए सैफ अली खान-करीना कपूर, पत्नी को किस करते दिखे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Jul 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actress Kareena kapoor shared romantic photos with husband saif ali khan actor kissed her
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इन दिनों करीना पति सैफ अली खान के साथ इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और यहां से अभिनेत्री ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना और सैफ अली खान रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। 

Trending Videos
Laal Singh Chaddha actress Kareena kapoor shared romantic photos with husband saif ali khan actor kissed her
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह और सैफ अली खान रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में करीना सेल्फी ले रही हैं और सैफ उनके मुंह खोलकर खड़े हैं। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ अपनी लविंग वाइफ को किस कर रहे हैं। आखिरी तस्वीर में करीना अकेली हैं और अपने बालों को समेट रही हैं। तस्वीरों में करीना नो-मेकअप लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें समंदर किनारे की हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actress Kareena kapoor shared romantic photos with husband saif ali khan actor kissed her
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'बीच पर जैकेट... और एक किस... द इंग्लिश चैनल... क्या इंग्लैंड में गर्मी है?' करीना और सैफ की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पसंदीदा कपल।' दूसरे ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा लड़की।' इसके अलावा, कई फैंस ने इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर के इमोजी भेजे हैं। 

Laal Singh Chaddha actress Kareena kapoor shared romantic photos with husband saif ali khan actor kissed her
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान दिखाई देंगे। फिल्म में आमिर सरदार के किरदार में हैं और यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। 'लाल सिंह चड्ढा' का सामना बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से होगा। यह फिल्म भी इसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में अब फैंस दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed