सब्सक्राइब करें

LSC BO Collection: बॉक्स ऑफिस के तूफान में बह गए आमिर के अरमान, डिजास्टर साबित हुई 'लाल सिंह चड्ढा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 20 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day 9 aamir film is a disaster flop
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
loader
लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुआ आज नौ दिन पूरे हो गए हैं। आमिर खान की फिल्म ने नौ दिनों में ये साबित कर दिया है कि वह भी इस साल की डिजास्टर ही है। लाल सिंह चड्ढा के लिए सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। पिछले आठ दिनों में इस फिल्म ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों ने पूरी तरीके से नकार दिया है। 
Trending Videos
laal singh chaddha box office collection day 9 aamir film is a disaster flop
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिले-जुले रिव्यू के बाद आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान को ये उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी कि लाल सिंह चड्ढा का ये हश्न होगा। मेकर्स ने भी बिल्कुल नहीं सोचा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ेगी। ये बात किसी ने भी नहीं सोची थी कि 11.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली फिल्म का आगे चलकर ये हश्न होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day 9 aamir film is a disaster flop
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा जो हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन महज 50 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के शुरुआती आंकड़ों को भी पार नहीं कर पाई है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने साल 2018 में 50.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लाल सिंह चड्ढा इसके आसपास ही अटकी हुई है।
 
laal singh chaddha box office collection day 9 aamir film is a disaster flop
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी लगभग 50 करोड़ रुपये के आसपास है। इतने कम कलेक्शन के साथ लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की अब तक सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हो गई है। ऐसे में अगर आमिर खान की फिल्म सिर्फ 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचती है तो बॉलीवुड के लिए ये एक चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed