सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे आमिर को ट्रोल, साझा कीं कई तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Jul 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: director advait chandan shares actor aamir khan photos on social media says Kumbhakarna to him for this reason
आमिर खान, अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा हैं। बता दें कि अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के लिए आमिर खान जी-जान से मेहनत करने में जुटे हैं। फिल्म की शूटिंग से लेकर मेकिंग तक आमिर हर छोटी चीज का ख्याल रख रहे हैं। इसके बावजूद अद्वैत चंदन सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वह एक के बाद एक उनकी तस्वीरें पोस्ट करके उन पर मजाकिया कैप्शन लिख रहे हैं। 

Laal Singh Chaddha: director advait chandan shares actor aamir khan photos on social media says Kumbhakarna to him for this reason
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_

अद्वैत चंदन ने आमिर खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनकी जबरदस्त टांग खिंचाई की है। उन्होंने घुड़सवारी करते आमिर की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह उस समय की फोटो है, जब उसने मुझे घड़सवारी करने के लिए मजबूर किया, क्योंकि वो अपनी घुड़सवारी की प्रतिभा दिखाना चाहते थे। मुझे घुड़सवारी से नफरत है पर वह मेरे चेक्स साइन करते हैं तो मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था। और... हां उस हेलमेट को मिस मत करना।' 

View this post on Instagram

A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

Laal Singh Chaddha: director advait chandan shares actor aamir khan photos on social media says Kumbhakarna to him for this reason
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं अद्वैत ने आमिर खान को कुंभकर्ण तक कह डाला है। अद्वैत चंदन ने आमिर खान की एक अन्य तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इस तस्वीर में आमिर एक होटल के रिसेप्शन में रखे सोफे पर लेटे हुए हैं। उन्होंने एक तकिए से अपना मुंह छिपा रखा है। इसी तस्वीर के साथ अद्वैत ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सोने में भी परफेक्शनिस्ट, उठते ही नहीं हैं। कुंभकर्ण।' आमिर की इस तस्वीर पर बाकी सेलेब्स के भी खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: director advait chandan shares actor aamir khan photos on social media says Kumbhakarna to him for this reason
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक तीसरी फोटो में आमिर खान झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ अद्वैत ने लिखा है, 'मुझे लगता है वे झूल नहीं रहे हैं, क्योंकि झूले में सीट बेल्ट नहीं है। वह सुरक्षा को लेकर इतने सतर्क रहते हैं कि वह कार में भी हमें हेलमेट पहनने की हिदायत देते हैं। अद्वैत के इन पोस्ट्स से एक बात तो साफ है कि आमिर और अद्वैत सिर्फ प्रोफेशनली ही नहीं बल्कि, पर्सनल लेवल पर भी अच्छे दोस्त हैं। वैसे, अद्वैत द्वारा साझा की गईं इन तस्वीरों से आमिर खान के परफेक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। पता चल रहा है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed