फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की एक्टिंग पर केआरके ने उठाए सवाल, बोले- नसीरूद्दीन शाह की तरह...

Tue, 02 Aug 2022 07:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: KRK Kamaal R Khan reacted on Aamir Khan film says he has done same acting in Ghajini PK
आमिर खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर एवं क्रिटिक केआरके अपने बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रोज कोई स्टार या फिल्म उनके निशाने पर होती है। एक बार फिर केआरके अपने तीखे बोल को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधा है। केआरके का दावा है कि आमिर खान ने अपनी कई फिल्मों में एक जैसी एक्टिंग की है। इतना ही नहीं आमिर खान की आगानी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को भी केआरके ने एक नया नाम दे डाला है।

Laal Singh Chaddha: KRK Kamaal R Khan reacted on Aamir Khan film says he has done same acting in Ghajini PK
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने किया रिव्यू!
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आागमी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। एक तरफ फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है। अब केआरके भी आमिर खान और उनकी इस आगामी फिल्म का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

Laal Singh Chaddha: KRK Kamaal R Khan reacted on Aamir Khan film says he has done same acting in Ghajini PK
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बदल दिया फिल्म का नाम
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने आमिर खान की एक्टिंग पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, 'आमिर खान ने फिल्म 'गजनी', 'पीके' और 'लाल सिंह बुड्ढा' में एक जैसी एक्टिंग की है। अगर कोई सच में बुद्धिमान है और अच्छा एक्टर है तो वह तीन फिल्मों में एक जैसी ही एक्टिंग कैसे कर सकता है?' केआरके ने आगे लिखा, 'यह इस बात का सबूत है कि आमिर खान, नसीरुद्धीन शाह की तरह बहुत खराब एक्टर हैं।' आपको बता दें कि केआरके ने आमिर खान की फिल्म का नाम तक बदल डाला है। वह अपने ट्ववीट में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को 'लाल सिंह बुड्ढा' लिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: KRK Kamaal R Khan reacted on Aamir Khan film says he has done same acting in Ghajini PK
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने दी सलाह
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स काफी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ केआरके का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका विरोध। एक यूजर ने लिखा, 'आमिर खान एक्टिंग में परफेक्शनिस्ट हैं। एक सुपरफ्लॉप एक्टर केआरके कैसे उनकी एक्टिंग को जज कर सकता है? यह अविश्वसनीय है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज आप किसी मूवी को बिना देखे जज मत करिए।' वहीं कुछ यूजर्स ने केआरके की बात से सहमति भी जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed