आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन लाल सिंह चड्ढा थियेटर पर आते ही फुस्स हो गई। फिल्म रिलीज होने से पहले चले बायकॉट ने इसके कलेक्शन पर जबरदस्त असर डाला था। फिल्म रिलीज होने के बाद आमिर खान पहले ही इस बात को साफ कर चुके थे कि थियेटर में रिलीज होने के छह महीने बाद ही ये ओटीटी पर आएगी। लेकिन नए नियम के मुताबिक अब कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आने के दो महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी। ऐसे में ये लाल सिंह चड्ढा अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।
Laal Singh Chaddha OTT: पॉपकॉर्न-गोलगप्पे के साथ हो जाइए तैयार, इस ओटीटी पर रिलीज हो गई 'लाल सिंह चड्ढा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा से संबंधित पोस्ट साझा किया और लिखा- 'अपने पॉपकॉर्न और गोलगप्पे तैयार कर लीजिए क्योंकि लाल सिंह चड्ढा अब रिलीज हो गई है'। बता दें कि जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनको फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार था। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और वह फिल्म को घर बैठे आसानी से देख सकेंगे।
Keep your p̶o̶p̶c̶o̶r̶n̶ golgappas ready because Laal Singh Chaddha is NOW STREAMING!😍🪶 pic.twitter.com/KTcDwiJAfA
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को अगले साल ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था, लेकिन फिल्म की असफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे जल्दी स्ट्रीम करने का फैसला ले लिया था। 2 महीने इंतजार करने के बाद, लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ ये डील साइन की थी। खबरों के अनुसार डील में देरी की वजह आमिर खान का डिमांड रही है। दरअसल इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए आमिर खान 150 करोड़ की डिमांड कर रहे थे पर नेटफ्लिक्स ने लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये से भी कम में सौदा करना चाह रहा था।
लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 180 करोड़ रुपये की लागत से बनी लाल सिंह चड्ढा ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं किया था। ये फिल्म महज 75 करोड़ रुपये के आस-पास सिमट गई थी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कमेंट
कमेंट X