फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ को मिला साउथ और हॉलीवुड का समर्थन, क्या आमिर की फिल्म को होगा फायदा?

Sun, 07 Aug 2022 07:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 07 Aug 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: South Cinema Stars and Hollywood Paramount Pictures supported Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। एक गुट जहां फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहा है, तो दूसरा गुट अभिनेता की फिल्म को लेकर एक्साइटेड है। इस सबके बीच आमिर खान की फिल्म को मनोरंजन जगत की ओर से खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। साउथ सिनेमा के सितारे ही नहीं हॉलीवुड से भी 'लाल सिंह चड्ढा' को समर्थन मिला है। यह फिल्म 1994 में आई टॉम हैंक्स स्टारर ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमके है, जो 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

Laal Singh Chaddha: South Cinema Stars and Hollywood Paramount Pictures supported Aamir Khan Film
आमिर खान के साथ साउथ सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग के बाद किया बदलाव
'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसे सफल बनाने के लिए आमिर खान पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने साउथ के दिग्गज कलाकारों के लिए तेलुगू वर्जन स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस स्क्रीनिंग में एसएस राजामौली, चिरंजीवी, राम चरण, नागार्जुन, नागा चैतन्य और निर्देशक सुकुमार ने भाग लिया था। इसके बाद आमिर ने सभी का रिएक्शन लिया और उसी हिसाब से फिल्म में एक बदलाव भी किया है। हालांकि आमिर ने इस बदलाव की जानकारी किसी को नहीं दी है। इसके अलावा चिरंजीवी ने भी 'लाल सिंह चड्ढा' की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और नागा चैतन्य के फिल्म में होने से भी इसी साउथ से खूब सपोर्ट मिल रहा है।

Laal Singh Chaddha: South Cinema Stars and Hollywood Paramount Pictures supported Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक पेज पर किया जा रहा प्रमोट
'लाल सिंग चड्ढा' को जहां भारत में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हॉलीवुड आमिर खान का समर्थन कर रहा है। दुनिया भर में 'लाल सिंह चड्ढा' को पैरामाउंट पिक्चर्स जैसा प्रमुख स्टूडियो वितरित करने वाला है। पैरामाउंट ने ही ऑरिजनल फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' को भी डिस्ट्रीब्यूट किया था। इतना ही नहीं पैरामाउंट पिक्चर्स और 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का प्रचार कर पश्चिम में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक आमिर खान ने निकाला है और हॉलीवुड मीडिया के लिए प्रेस स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत की किसी फिल्म की स्थानीय प्रेस स्क्रीनिंग न्यूयॉर्क से बाहर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: South Cinema Stars and Hollywood Paramount Pictures supported Aamir Khan Film
टॉम हैंक्स - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम हैंक्स को भी फिल्म दिखाने की तैयारी कर रहे आमिर
एक इंटव्यू के दौरान आमिर से पूछा गया कि क्या टॉम हैंक्स ने फिल्म देखी है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने उन्हें लिखा है कि क्या वह फ्री हैं और इस फिल्म को देखना चाहेंगे। मुझे उनके एजेंट से फीडबैक मिला है कि वो उनका शेड्यूल चेक कर रहे हैं।' जब आमिर से पूछे गया कि ऑरिजनल फिल्म से जुड़े अन्य लोगों की हिंदी रीमेक पर क्या प्रतिक्रिया रही, तो आमिर ने बताया कि पैरामाउंट पिक्चर्स ने इसे देखा और फिल्म को पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed