आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिस वजह से इन दिनों आमिर खान अपनी इस बिग बजट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म को साउथ सितारों का समर्थन भी मिल रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में कुछ समय पहले ही इस फिल्म के तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग साउथ सितारों के लिए रखी गई। वहीं, अब फिल्म देखने के बाद साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आमिर खान की इस फिल्म के लिए एक पोस्ट किया है।
Laal Singh Chaddha: साउथ सितारों ने उठाया 'लाल सिंह चड्ढा' को हिट कराने का जिम्मा, आमिर के लिए किया यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र आमिर खान के अद्भुत भावनात्मक रोलर कोस्टर का तेलुगू संस्करण प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लाल सिंह चड्ढा भी दिया है। चिरंजीवी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साउथ सितारों के साथ आमिर खान बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। चिरंजीवी के इस ट्वीट से साफ है कि 'लाल सिंह चड्ढा' के तेलुगू वर्जन को अभिनेता प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।
Feel very privileged to present the Telugu version of my dear friend #AamirKhan ‘s wonderful emotional roller coaster #LaalSinghChaddha
Our Telugu audiences are surely going to love him ! pic.twitter.com/Tb2apAaJrz
चिरंजीवी के अलावा, नागा चैतन्य भी आमिर की इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि नागा चैतन्य 'लाल सिंह चड्ढा' में अहम किरदार निभा रहे हैं। नागा चैतन्य ने चिरंजीवी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे प्यारे दोस्त आमिर खान से मिलने का मौका और एक छोटी सी बातचीत आकर्षक है क्योटो एयरपोर्ट जापान। कुछ वर्षों पहले मुझे उनके ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा बनाया गया। मेरे घर पर एक्सक्लूसिव प्रीव्यू के लिए शुक्रिया आमिर खान। आपके गर्मजोशी भरे हावभाव से खुश हो गया हूं।
Fascinating how a chance meeting & a little chat with my dear friend #AamirKhan @Kyoto airport - Japan, few years ago led to me becoming a part of his dream project #LaalSinghChaddha
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) July 16, 2022
Thank You #AamirKhan for the exclusive preview at my home.Heartened by your warm warm gesture! pic.twitter.com/hQYVZ1UQ5m
स्क्रीनिंग में ये सितारे हुए थे शामिल
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दक्षिण भारत के कई मशहूर कलाकार नजर आए थे। आमिर की फिल्म देखने के लिए नागा चैतन्या, नागार्जुन, एसएस राजामौली, मेगास्टार चिरंजीवी और निर्देशक सुकुमार एक साथ दिखे थे। इस मौके की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें सभी कलाकार चाय के साथ आमिर की फिल्म का लुत्फ उठाते दिखे थे। यह स्पेशल स्क्रीनिंग हैदराबाद में रखी गई थी।