फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

संगीत जगत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। लता जी के निधन की खबर सुनते ही देशभर में गम का माहौल है। लता जी के गानों को सुनने वाले हर व्यक्ति के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर थी।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: Postage stamp will be issued in honor of late Lata Mangeshkar Union Minister Ashwani Vaishnavi announced
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter @VVSLaxman281

संगीत जगत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। लता जी के निधन की खबर सुनते ही देशभर में गम का माहौल है। लता जी के गानों को सुनने वाले हर व्यक्ति के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर थी। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता जी के निधन पर जहां केंद्र सरकार ने दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक का एलान किया है, तो वहीं कई राज्यों ने भी राजकीय शोक का एलान किया है। इतना ही नहीं संगीत की दुनिया की महान गायिका लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने अलग-अलग क्षेत्र के कई कलाकार शामिल हुए। साथ ही आम लोगों का सैलाब भी उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा।

इसी बीच अब भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में सरकार ने डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम के दौरान सोमवार को जानकारी दी।

Lata Mangeshkar: Postage stamp will be issued in honor of late Lata Mangeshkar Union Minister Ashwani Vaishnavi announced
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @IIMMDelhi

गौरतलब है कि मशहूर गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान कोरोना के बाद वह निमोनिया की चपेट में आ गई थीं। 28 दिन तक चले लंबे इलाज के बाद शरीर के कई अंगों के खराब होने की की वजह से रविवार 6 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Lata Mangeshkar: Postage stamp will be issued in honor of late Lata Mangeshkar Union Minister Ashwani Vaishnavi announced
लता मंगेशकर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। रविवार सुबह जिस किसी ने भी यह खबर सुनी उसके लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल था। वहीं सुरों की मल्लिका की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मनोरंजन जगत, राजनीति, खेल जगत समेत अलग-अलग क्षेत्र की कई हस्तियां शामिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar: Postage stamp will be issued in honor of late Lata Mangeshkar Union Minister Ashwani Vaishnavi announced
लता मंगेशकर को अंंतिम विदाई देने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुद मुंबई के शिवाजी पार्क जाकर लता जी को श्रद्धांजलि दी। दुनिया को अलविदा कह चुकीं लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पीयूष गोयल, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, शंकर महादेवन, जावेद अख्तर समेत कई कलाकार मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed