अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह लगातार फैंस के बीच जाकर और सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले सफलता की कामना के लिए हैदराबाद में विजय देवरकोंडा घर पूजा रखी गई, जिसमें अनन्या पांडे भी शामिल हुईं और अभिनेता की मां का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Ananya Pandey: विजय देवरकोंडा के घर पूजा में शामिल हुईं अनन्या पांडे, एक्टर की मां से लिया आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीति रिवाज के साथ एक्टर की मां ने बांधा दोनों के हाथों में रक्षासूत्र
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा के साथ उनके घर में बैठी हैं। दोनों को शॉल ओढ़े देखा जा सकता है। वहीं पास ही में अभिनेता की मां पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्हें बेहद ही सादगी भरे अंदाज में देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा की मां ने पूजा के साथ ही दोनों की कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधा।
विजय देवरकोंडा के घर रखी गई 'लइगर' की सक्सेस के लिए पूजा
अनन्या पांडे ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "विजय की अम्मा से आशीर्वाद लिया, लाइगर के लिए हैदराबाद में उनके घर पर पूजा हुई, शुक्रिया आंटी"। हालांकि इस पोस्ट में ध्यान देने वाली बात ये रही कि अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट में विजय देवरकोंडा की गलत इंस्टा आईडी टैग की है। फिलहाल एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर्स दिल और फायर वाले इमोटिकॉन्स के जरिए जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म लाइगर की तो पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में माइक टायसन कैमियो भी करते दिखाई देंगे। फिल्म की खास बात यह है कि इसे हिंदी और तेलुगू दोनों में एक साथ शूट किया गया है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।