{"_id":"630871ba4240e326f7093ea6","slug":"lock-upp-winner-munawar-faruqui-refuse-to-work-with-anjali-arora-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munawar-Anjali: मुंजलि के फैंस के लिए झटका, मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा संग काम करने से किया इंकार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Munawar-Anjali: मुंजलि के फैंस के लिए झटका, मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा संग काम करने से किया इंकार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा ने कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में दोनों के बीच काफी करीबियां देखी गईं, यहां तक कि दर्शकों ने दोनों का नाम जोड़कर मुंजलि तक कर दिया गया था, लेकिन अंजलि अरोड़ा शो से बाहर हो गई थीं, वहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप के खिताब को अपने नाम कर लिया। इसके बाद दोनों की राहे अलग हो गई जो फैंस के लिए काफी झटके भरी खबर थी। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि दोनों फिर से साथ दिख सकते हैं लेकिन शायद फैंस की ये इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही है।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, नाजिला
- फोटो : social media
मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया था और दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं अंजलि और मुनव्वर अपने बारे में बात करते हुए बताया था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि और मुनव्वर एक बार फिर से साथ काम करने वाले थे, लेकिन अब जानकारी आई है कि मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा संग काम करे से इंकार कर दिया है।
3 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
बात करें मुनव्वर फारुकी की तो वह अलग-अलग जगहों पर अपने कॉमेडी स्टेज शोज करते हैं, लेकिन इस समय वह अपने शोज के कैंसल होने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों मुनव्वर फारूकी हैदराबाद में हुए अपने एक शो को लेकर काफी सुर्खियों में थे। अपनी कॉमेडी के जरिए कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान के लिए क्षेत्र के एक नेता ने शो आयोजित करने पर मुनव्वर को धमकी दी थी। इसके बावजूद कड़ी सुरक्षा में हैदराबाद में मुनव्वर का शो हुआ, लेकिन इस शो के बाद एक ही हफ्ते में उनके दो शो रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
बात करें अंजलि अरोड़ा की तो वह पहले की तरह ही अब भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन कुछ दिन पहले वायरल हुए एक एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा का है। इसके बाद अंजलि ने इस बात से साफ इंकार किया था और कहा था कि वह इन सारी चीजों से काफी परेशान हैं। इसके अलावा हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।