{"_id":"5cb94fa3bdec22143f759843","slug":"lok-sabha-election-2019-urmila-matondkar-on-pm-narendra-modi-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्मिला ने उड़ाया PM मोदी का मजाक, बोलीं- 'उनपर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्मिला ने उड़ाया PM मोदी का मजाक, बोलीं- 'उनपर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
urmila mantodkar
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' देखकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इस बीच कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ रही उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी की बायोपिक पर हमला बोला है।
2 of 4
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म केवल एक मजाक है, क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। उर्मिला ने कहा- 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं।
3 of 4
Urmila Matondkar
- फोटो : instagram
उर्मिला ने चुटकी लेते हुए कहा 'उन पर और उनके अधूरे वादों पर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी। इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
PM Modi Biopic
- फोटो : social media
मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना हैं। बता दें उत्तर मुंबई लोकसभा सीट भाजपा ने एक बार फिर से गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) को टिकट दिया है। बात करें पीएम मोदी के बायोपिक की तो फिल्म के निर्माता ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।