{"_id":"5ae31a784f1c1b3b0a8b6c76","slug":"madhuri-dixit-and-alia-bhatt-to-dance-together-in-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धक धक गर्ल के साथ थिरकती नजर आएंगी आलिया भट्ट, इस फिल्म के लिए खास शूट करेंगी सॉन्ग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धक धक गर्ल के साथ थिरकती नजर आएंगी आलिया भट्ट, इस फिल्म के लिए खास शूट करेंगी सॉन्ग
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
madhuri alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म 'कलंक' की जबसे अनाउंसमेंट हुई है, तभी से किसी ना किसी कारण से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट पर शूटिंग करते हुए स्टार्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अब इस फिल्म के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है वह यह कि इस फिल्म में एक गाना होगा जिसमें माधुरी और आलिया भट्ट साथ में थिरकती नजर आएंगी।
2 of 4
madhuri alia
रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर चाहते हैं कि फिल्म में माधुरी दीक्षित के ऊपर एक बेहतरीन गाना हो। कहा जा रहा है कि इस गाने में माधुरी के साथ आलिया भट्ट भी थिरकती नजर आएंगी।
3 of 4
madhuri dixit
सूत्रों के अनुसार यह एक स्पेशल डान्स नंबर होगा। वैसे अगर माधुरी और आलिया दोनों साथ में नजर आएंगी तो यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।इससे पहले फैन्स को अरसे बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी देखने का बेसब्री से इंतजार है और अब माधुरी और आलिया के डांस नंबर ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
madhuri alia
बता दें, इस फिल्म के लिए करण ने 15 करोड़ का सेट लगवाया है। यह एक पीरियड फिल्म होगी । फिल्म 'कलंक' 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। माधुरी, संजय के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।