{"_id":"5c481e00bdec2256646aa92a","slug":"madhuri-dixit-total-dhamaal-trailer-launch-look-failed-young-actress-at-the-age-of-51","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से न्यू कमर्स को मात दे रही हैं माधुरी दीक्षित, ये तस्वीरें हैं सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
51 की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से न्यू कमर्स को मात दे रही हैं माधुरी दीक्षित, ये तस्वीरें हैं सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड में 'धक धक गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की एक अदा के आज भी लोग दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ। ट्रेलर लांच के दौरान माधुरी ग्लैमरस लुक में नजर आईं जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देखते रह गए।
Trending Videos
2 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म मल्टी स्टारर है। इस फिल्म में माधुरी के अलावा अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, बोमन ईरानी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के अलावा कई और स्टार्स भी इस फिल्म में नजर आएंगे। मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया जहां पर माधुरी दीक्षित ने सारी लाइम लाइट लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ट्रेलर लांच के दौरान वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। माधुरी दीक्षित ने सफेद रंग के बेल बाटम के साथ पीले रंग का टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ओपन हेयर और गॉगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। माधुरी दीक्षित 51 साल की हैं लेकिन यह तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल जरूर हो सकता है।
4 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो गए हैं। इन 31 साल में माधुरी ने न केवल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों को इंप्रेस किया। माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अनिल कपूर के साथ 'तेजाब' फिल्म से डेब्यू किया था तो वहीं इस फिल्म में भी उनके साथ अनिल कपूर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
अनिल कपूर और माधुरी इस फिल्म में गुजराती कपल के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। 'धमाल' फिल्म की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उसका सीक्वल 'डबल धमाल' भी बनाया गया था। टोटल धमाल (Total Dhamaal) फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X