सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रणवीर सिंह की '83' की रिलीज डेट आई सामने, कपिल देव की इस बायोपिक में हुई नई एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 23 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ranveer singh starrer film 83 will be release in 2020, ammy virk will play balwinder sandhu role
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

2016 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर बनी फिल्म 'एम एस 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni: The Untold Story) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में धोनी की जिंदगी और उनके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक के सफर को दिखाया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद बीते साल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक को भी पर्दे पर लाने का ऐलान हुआ। 

Trending Videos
Ranveer singh starrer film 83 will be release in 2020, ammy virk will play balwinder sandhu role
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में बनने वाली फिल्म '83' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के ऐलान के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म साल 2020 में 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

देखें वीडियो...
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh starrer film 83 will be release in 2020, ammy virk will play balwinder sandhu role
Kabir Khan

साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुई भारत की शानदार जीत की कहानी पर बन रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। '83' के जरिए पहली बार निर्देशक कबीर खान और रणवीर सिंह एक साथ काम करने वाले हैं। कबीर खान इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' जैसी बेहतरीन फिल्म दर्शकों को दे चुके हैं।

Ranveer singh starrer film 83 will be release in 2020, ammy virk will play balwinder sandhu role
ranveer singh

इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह खास तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बीते दिनों रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो हाथ में बैट पकड़कर ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि कपिल देव भी रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए एक खास तरह की ट्रेनिंग देंगे।

देखें फोटो...
 

 

And the glorious journey begins........ #83 🏏 #kapildev @83thefilm #balwindersinghsandhu @kabirkhankk

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
Ranveer singh starrer film 83 will be release in 2020, ammy virk will play balwinder sandhu role
एमी व्रिक - फोटो : सोशल मीडिया

तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क (Ammy Virk) क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के लिए दक्षिण भारतीय स्टार्स को भी लेने की चर्चा जारी है। इस लिस्ट में अब तक विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स का नाम सामने आ चुका है।

देखें ट्वीट...
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed