{"_id":"6311f4c87978ad2cdc71b859","slug":"maheep-kapoor-reveals-that-husband-sanjay-kapoor-cheated-on-her-she-walked-out-with-shanaya-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maheep Kapoor: संजय कपूर ने दिया था महीप कपूर को धोखा, बोलीं- शनाया के साथ चली गई थीं घर से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maheep Kapoor: संजय कपूर ने दिया था महीप कपूर को धोखा, बोलीं- शनाया के साथ चली गई थीं घर से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय कपूर, महीप कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ' का दूसरा सीजन स्ट्रीम कर रहा है। शो का पहला सीजन काफी हिट रहा था और इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। वहीं, दूसरे सीजन में भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। महीप कपूर ने शो में संजय कपूर के साथ अपनी शादी से जुड़ा एक राज खोला है, जिसे जान सब हैरान रह गए। 25 साल की शादी के बाद पहली बार महीप ने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था।
2 of 4
महीप कपूर
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान महीप कपूर ने अपने शादी और निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उनकी 25 साल की शादी में उन्हें धोखा दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बात को शो में बताना उनके लिए मुश्किल था और उन्होंने अपने परिवार से बात की थी। इस पर महीप ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। हम बस बात कर रहे थे और ये बात मैंने कह दी। हमने शो में लोगों को सच दिखाने का प्रयास किया है। हमारी जिंदगी में भी सब कुछ खूबसूरत और हसीन नहीं होता है। शो में आप देखेंगे कि हमारी जिंदगी में भी बहुत सी परेशानी हैं। इस बारे में संजय भी नहीं जानते, जब वो शो देखेंगे तब उन्हें पता चलेगा।'
3 of 4
महीप कपूर
- फोटो : Instagram
शो के दौरान महीप कपूर ने कहा कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था, तो वह शनाया को लेकर चली गई थीं। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उनके पास एक छोटा बच्चा है और एक मां होने के नाते उनकी पहली जिम्मेदारी उनके बच्चे हैं। वह कहती हैं कि अगर मैं अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि अगर मैंने ऐसा किया होता तो मैं जीवन भर पछताती। मैं चाहती थी कि मेरी शादी काम करे। किसी भी कीमत पर। और मैंने इसे अपने लिए और अपने बच्चे के लिए स्वार्थी रूप से किया। मेरे लिए यह बिल्कुल भी समझौता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीलम कोठारी, महीप कपूर, सीमा सचदेव, भावना पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महीप कपूर और संजय कूपर ने 1997 में शादी की थी। उनके दो बच्चे शनाया और जहान कपूर हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ' का दूसरा सीजन 2 सितंबर से स्ट्रीम कर रहा है। शो के दूसरे दिन में एक बार फिर नीलम कोठारी, भावना पांडे, महीप कपूर और सीमा सचदेव की लाइफ को दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।