फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: नम्रता को देखते ही तीर-ए-नजर महेश बाबू के दिल के हो गया था पार, कभी आड़े नहीं आया उम्र का फासला

Tue, 09 Aug 2022 06:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu: Know about sarkaru vaari paata actor love story with namrata shirodkar on his 47th birthday
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दमदार अभिनय और हैंडसमनेस से लाखों लड़कियों का दिल चुराने वाले साउथ अभिनेता महेश बाबू किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू को 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' भी कहा जाता है। महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार्स में से एक हैं, उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बॉलीवुड सितारे को टक्कर दे सकती है। लेकिन कमाल की बात ये है कि शादी के इतने साल बाद भी उनके फैंस में ज्यादातर लड़कियां ही होती हैं। अपने क्यूट लुक्स से सबका दिल जीतने वाले महेश बाबू आज यानी 9 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इतनी लंबी-चौड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग रखने वाले महेश बाबू का दिल बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर पर आया था। लेकिन नम्रता को पाना इतना आसान नहीं था, उन्हें पाने के लिए महेश बाबू को बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। तो आज सुपरस्टार के जन्मदिन पर हम आपको उनकी और नम्रता की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahesh Babu: Know about sarkaru vaari paata actor love story with namrata shirodkar on his 47th birthday
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : Instagram

फिल्म के सेट से शुरू हुई कहानी
महेश बाबू और नम्रता की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक की लड़कियों के क्रश रहे महेश बाबू का दिल पहली ही मुलाकात में 'फेमिना मिस इंडिया' जीत चुकी अभिनेत्री नम्रता शिरोड़कर पर आ गया था। दोनों की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' के मुहूर्त पर हुई थी। पहली मुलाकात में नम्रता को अपना दिल हार बैठे महेश बाबू को यह नहीं पता था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनकी लव स्टोरी की भी शुरुआत हो जाएगी। पहली मुलाकात में ही महेश बाबू और नम्रता काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। फिल्म की शूटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे ही उनकी स्टोरी आगे बढ़ती गई और शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।  

Mahesh Babu: Know about sarkaru vaari paata actor love story with namrata shirodkar on his 47th birthday
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : Instagram

सबसे छिपाकर रखा था अपना रिश्ता
फिल्म के अंत तक एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर चुके नम्रता और महेश ने आखिर तक अपना रिश्ता कबूल नहीं किया था। मीडिया तो दूर की बात है  महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को भी नहीं बताया था। शायद इसका कारण दोनों की उम्र में चार साल का फासला था, लेकिन आज तक भी दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। महेश ने नम्रता को पांच साल तक डेट करने के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने अपने प्यार भरे इस रिश्ते को नाम देते हुए 10 फरवरी 2005 को सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए। नम्रता ने पहले ही तय किया था कि वो शादी के बाद फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और वो उन्होंने किया भी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu: Know about sarkaru vaari paata actor love story with namrata shirodkar on his 47th birthday
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशहाल जीवन बीता रहे महेश और नम्रता
अपने फिल्मी करियर को अलविदा कहने के बाद नम्रता ने अपने पारिवारिक जीवन को पूरी तरह से एंजॉय किया। शादी के एक साल बाद ही कपल के घर बेटे गौतम का जन्म हुआ और बेटे के बाद साल 2012 में दोनों बेटी के माता-पिता बने। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी का नाम सितारा है। दोनों में आज भी उतना ही प्यार है, जितना पहले हुआ करता था। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed