फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 15 साल के हुए महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के बेटे गौतम, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Tue, 31 Aug 2021 03:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 31 Aug 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu pens a heartfelt birthday note for son Gautam on his birthday
महेश बाबू-गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू ने साल 1983 में फिल्मों में डेब्यू किया था। वह अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जल्द ही फिल्मों में हिट हो गए। आज वह दक्षिण भारत के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह मुरारी, बॉबी, ओक्काडू,अर्जुन,पोकिरी, बिजनेसमैन, स्पाइडर, भारत अने नेनु सहित कई फिल्मों में शानदार काम कर चुके हैं।



अपनी फिल्मों के साथ साथ वह अपने परिवार से नजदीकियों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें फैमिली मैन भी कहा जाता है, वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। हाल ही में महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। इस फोटो में वह अपने बेटे के साथ खड़े हैं। आज उनका बेटा गौतम 15 साल का हो गया है। बेटे गौतम को विश करते हुए महेश बाबू ने एक मैसेज भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर  उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने दिल की इमोजी कॉमेंट किया है। 

Mahesh Babu pens a heartfelt birthday note for son Gautam on his birthday
महेश बाबू का घर - फोटो : Instagram: @namratashirodkar
गौतम घत्तामनेनी महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के बेटे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 2006 में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि वह वक्त से पहले पैदा हो गए थे। डॉक्टर ने बच्चे की हालत को गंभीर बताया था। उसे 10-12 दिन के लिए NICU में निगरानी में रखा गया था। उसके लिए ये सब सहना मुश्किल था। लेकिन माता पिता होने के नाते महेश बाबू और नम्रता ने भी कठीन समय बिताया था।
Mahesh Babu pens a heartfelt birthday note for son Gautam on his birthday
महेश बाबू के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू ने अपनी पोस्ट में बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'हैप्पी 15 मेरे बेटे ! तुम्हें बढ़ते हुए देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी रही है। मेरी दुआएं और शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। आगे बढ़ो और दुनिया को जीतो, लव यू, जीजी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)


विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu pens a heartfelt birthday note for son Gautam on his birthday
बेटी के साथ महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू के दो बच्चे हैं। गौतम और सितारा। गौतम जहां 15 साल के हो गए हैं तो वहीं, बेटी सितारा अभी महज 8 साल की है। गौतम एक स्पोर्ट्स बॉय हैं और अक्सर उन्हें क्रिकेट खेलते देखा जाता है।
विज्ञापन
Mahesh Babu pens a heartfelt birthday note for son Gautam on his birthday
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : Instagram
महेश बाबू ने फरवरी, 2005 में मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी की। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों बेटे गौतम और बेटी सितारा के साथ हैदराबाद में रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed