फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, पत्नी ने किया खुलासा

Sun, 17 Jun 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu wife says he will not make Bollywood debut
mahesh babu

पिछले दिनों खबर आई थी कि महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने इस सिलसिले में मीटिंग भी की थी। लेकिन अब इस मामले पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर की तरफ से साफ कर दिया गया है कि फिलहाल उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।

Mahesh Babu wife says he will not make Bollywood debut
namrata shirodkar
नम्रता शिरोडकर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए खुलासा किया है। नम्रता ने महेश बाबू की बॉलीवुड डेब्यू वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा है, ‘ये रिपोर्ट्स बिल्कुल झूठी हैं। महेश बाबू बॉलीवुड में ब्रेक की तैयारी नहीं कर रहे हैं। महेश मुंबई में किसी बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलने के लिए नहीं रुके थे बल्कि वो वहां हेयरस्टाइलिस्ट हाकिम आलिम के साथ अपनी अगली तेलुगु फिल्म के लिए लुक टेस्ट के सिलसिले में मिलने के लिए रुके थे।  
Mahesh Babu wife says he will not make Bollywood debut
Mahesh Babu
बता दें कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि तेलगू फिल्म 'श्रीमंथुडू' का हिंदी रीमेक बनने वाला है। जिसमें सलमान खान और ऋतिक में से किसी एक को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया जा सकता हैअनुपमा चौधरी से बात करते हुए महेश बाबू ने कहा था कि वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर सकते हैं अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu wife says he will not make Bollywood debut
Mahesh Babu
आपको बता दें, महेश बाबू आखिरी बार तेलगू फिल्म 'भारत एएन नेनू' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और प्रकाश राज लीड रोल में थे। खैर महेश बाबू की कई फिल्मों को हिंदी में डब कर जरुर दिखाया गया है लेकिन उन्होंने खुद हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा कभी नहीं जताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed