{"_id":"5b81098842c792467002349c","slug":"mahesh-bhatt-on-alia-bhatt-tying-the-knot-with-ranbir-kapoor-next-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर और आलिया की शादी पर पहली बार खुलकर बोले महेश भट्ट, 'वो जो कर रही हैं मुझे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर और आलिया की शादी पर पहली बार खुलकर बोले महेश भट्ट, 'वो जो कर रही हैं मुझे...'
Sat, 25 Aug 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे पर किया गया रोमांस अक्सर एक्टर्स की निजी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाले एक्टर्स रणबीर और आलिया के साथ हुआ। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों एक्टर्स के अफेयर की खबरों पर महेश भट्ट ने अपनी राय जाहिर की है।
2 of 5
ranbir and alia
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने बताया- आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस करवाया है। मुझे पता है कि वह प्रतिभाशाली है और उसे फिल्मों का जुनून है लेकिन एक के बाद एक फिल्म के बाद आलिया की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित हूं। एक पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा।
3 of 5
Alia bhatt
जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए। मैं उनके निजी जीवन पर पब्लिकली बात नहीं करता। इस पर उनका अधिकार है कि वो इस पर बात करना चाहते हैं या फिर चुप रहना चाहते हैं। वो अपनी जिंदगी में जो कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं कोई लुक्का छिप्पी नहीं खेल रहा हूं। मैं जिंदगी के पॉजिटिव और खूबसूरत पहलू को जी रहा हूं। लेकिन आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक लिमिट तक ही बात कर सकते हैं, नहीं तो फिर आपके काम से ज्यादा लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। दूसरों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की ज्यादा उत्सुकता होती है।
विज्ञापन
5 of 5
alia ranbir
फिलहाल दोनों की शादी के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही हैं जहां से कई तस्वीरें सामने आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।