फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भारत भाग्य विधाता’ से बेहतर प्रदर्शन कर रही ‘हॉन्टेड 3डी’, ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई स्थिर; जानें कलेक्शन

Fri, 19 Jun 2026 09:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 19 Jun 2026 09:27 PM IST
सार

Box Office Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’, दोनों फिल्में 12 जून को रिलीज हुई थी। जानिए आज शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga And Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 8 Report
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘कंगना रनौत’ की ‘भारत भाग्य विधाता’ को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। जानिए आज शुक्रवार के दिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 

Main Vaapas Aaunga And Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 8 Report
मैं वापस आऊंगा - फोटो : X

‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म 1-2 करोड़ के बीच में कमाई कर रही है। आज शुक्रवार को इसने 1.33 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.58 करोड़ का हो गया है। वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 

Main Vaapas Aaunga And Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 8 Report
भारत भाग्य विधाता - फोटो : सोशल मीडिया

‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी दर्शकों के दिलों में ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाई है। फिल्म ने रिलीज के बाद से एक भी दिन 2 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है और अब धीरे-धीरे इसके हालात और खराब होते नजर आ रहे हैं।

आज फिल्म ने शुक्रवार को 9 लाख की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.64 करोड़ का हो गया है। देखते हैं वीकएंड फिल्म के लिए कितना खास रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga And Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 8 Report
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X

‘हॉन्टेड 3डी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
विक्रम भट्ट और मनीष. पी. चह्वाण निर्देशित ‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ फिर भी बेहतर स्थिति में है। ये फिल्म भी 12 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म बीते 7 दिनों में ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन आज इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- समय रैना का बड़ा एलान, इस OTT पर स्ट्रीम होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2; इस दिन रिलीज होगा पहला एपिसोड

कल इसने 1.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज शुक्रवार को इसने 44 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 16.34 करोड़ का हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed