मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को हर बार खुश कर देते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। वहीं, अब सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में भी दोनों एक साथ स्पॉट हुए, जिसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।
Malika-Arjun: सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका-अर्जुन ने खींचा सबका ध्यान, हाथों में हाथ डाले आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दिवाली से पहले बॉलीवुड स्टार्स के घरों में जमकर पार्टी हुई। शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, कृति सेनन, रमेश तौरानी, आनंद पंडित और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड कलाकारों ने चार चांद लगा दिए। सोनम कपूर ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में मलाइका और अर्जुन ने सबका ध्यान खींच लिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की।
यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar Suicide: डिप्रेशन का शिकार थीं वैशाली ठक्कर, इंटीमेट तस्वीरें वायरल होने का सता रहा था डर
View this post on Instagram
इस मौके पर मलाइका और अर्जुन ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर लग रहे थे। अर्जुन कपूर हमेशा की तरह अपने ओवरऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता पायजामा कैरी किया था और हाथ में एक घड़ी थी। वहीं, मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं। मलाइका की ड्रेस इंडो-वेस्टर्न थी। एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ में एक श्रग भी कैरी किया था। दोनों को यूं साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Jaya Bachchan: दिवाली पर घर से बाहर निकलकर पैपराजी पर चिल्लाती दिखीं जया, यूजर्स बोले- बहुत ज्यादा एटीट्यूड...
बता दें कि 23 अक्तूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर अर्जुन ने अपनी लेडीलव को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में विश किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी लेते देखा गया। अर्जुन कपूर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना।'