फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora-Arbaaz: बेटे की खातिर फिर करीब आए अरबाज-मलाइका, एक-दूजे को लगाया गले

Fri, 27 Jan 2023 09:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Jan 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Came To Drop Son Arhaan With Arbaaz Khan at Mumbai Airport Actress Hugs Ex Husband Video Viral
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अब पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। मगर, दोनों के फैंस अब भी इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। जब भी मलाइका और अरबाज साथ होते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। बेटे अरहान की खातिर दोनों फिर साथ आए तो इनके चाहने वालों को मानो कोई तोहफा मिल गया हो। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें अरबाज और मलाइका अरोड़ा एक-दूजे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में दोनों अपने बेटे अरहान के साथ नजर आ रहे हैं। यूजर्स दोनों की को-पैरेंटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Reincarnation Films: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', पुनर्जन्म पर आधारित ये फिल्में क्या आपने देखीं?

Malaika Arora Came To Drop Son Arhaan With Arbaaz Khan at Mumbai Airport Actress Hugs Ex Husband Video Viral
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की राहें बेशक जुदा हो गई हैं, लेकिन वे को-पैरेंटिंग बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। दोनों हमेशा अपने बेटे अरहान खान को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने या रिसीव करने आते हैं। एक बार फिर मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को एयरपोर्ट पर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों अरहान को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। बता दें कि अरहान अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Malaika Arora Came To Drop Son Arhaan With Arbaaz Khan at Mumbai Airport Actress Hugs Ex Husband Video Viral
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने आईं मलाइका इमोशनल होती नजर आईं। एयरपोर्ट पर मलाइका और अरबाज बेटे को गले लगाते नजर आए। ड्रॉप करने के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए। मगर, जाने से पहले मलाइका बड़ी खूबसूरती के साथ एक्स पति अरबाज खान के गले लगीं। अरबाज ने भी मलाइका को  प्यार से गले लगाया। इसके बाद मलाइका अपनी कार में बैठ गईं तो अरबाज आगे बढ़ गए। दोनों का यह वीडियो देख यूजर्स दोनों की तारीफ कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Came To Drop Son Arhaan With Arbaaz Khan at Mumbai Airport Actress Hugs Ex Husband Video Viral
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स दोनों की को-पैरेंटिंग के मुरीद हो रहे हैं। साथ ही उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके चहेते स्टार्स आज भी एक-दूसरे का दिल से सम्मान करते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पढ़े लिखे लोग ऐसे ही होती हैं। दिल जीत लिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज भी दिल से एक-दूसरे का सम्मान करते हैं दोनों। कितनी खूबसूरत बात है।' एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों फिर साथ हो जाओ प्लीज।' वहीं कुछ यूजर्स को अर्जुन कपूर की फिक्र भी सताई। एक यूजर ने लिखा, 'यह सब देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी?' बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
Box Office Report: दो दिन में 'पठान' की कमाई 100 करोड़ पार, 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ऐसा रहा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed