{"_id":"63385bca0c826727c5214e07","slug":"malaika-arora-talks-about-her-relationship-with-arbaaz-khan-after-divorce-says-we-have-a-better-equation-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: अरबाज के साथ बेहतर हो गए हैं मलाइका के रिश्ते? एक्ट्रेस ने कहा, मैंने सिर्फ अपने दिल की सुनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: अरबाज के साथ बेहतर हो गए हैं मलाइका के रिश्ते? एक्ट्रेस ने कहा, मैंने सिर्फ अपने दिल की सुनी
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा बटोरती हैं तो कभी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर। मलाइका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह अलग है। दरअसल, मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के सालों बाद अपने और उनके रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि उनके पूर्व पति अरबाज खान के साथ रिश्ते तब से बेहतर हो गए हैं, जब उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने वर्ष 1998 में शादी की थी। दोनों का एक 19 वर्ष का बेटा अरहान खान है। हालांकि, एक वक्त बाद दोनों के बीच दूरियां आई तो वर्ष 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बेटे की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मलाइका ने अपने और अबराज के रिश्ते को लेकर कहा कि उनके और अरबाज के बीच काफी अच्छी समझ है। यह समझ तब से और अच्छी हो गई है, जब से दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि अरबाज और उनके बीच की दोस्ती क्या बनी रहेगी? इस पर उन्होंने कहा, 'हमारी आपसी समझ काफी अच्छी है। हम काफी परिपक्व हैं। वह शानदार शख्स हैं। मैं सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मलाइका ने कहा, 'जीवन में कभी-कभी, लोग शानदार होते हैं, लेकिन कई बार एक साथ रहते हुए वे महान नहीं होते। हमारे बीच भी ऐसा ही हुआ। मैं उनकी जिंदगी की बेहतरी के लिए दुआ करती हूं। अपनी शादी खत्म करने के फैसले पर मलाइका ने कहा, 'मैंने खुद की पसंद का विकल्प चुना है। मैंने अपनी पसंद पहले रखी। मुझे लगता है कि ऐसा करके, मैं आज एक बेहतर इंसान हूं। मेरे बेटे के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं। वह देखता है कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे पूर्व पति के साथ मेरे बेहतर संबंध हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले के साथ और अपने लिए खड़ी हुई हूं।' इसी के साथ मलाइका ने महिलाओं को संदेश दिया और आगे कहा, 'डरो मत, अपने दिल की सुनो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।