साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' (पीएस-1) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आ रही थी, लेकिन अब वीकएंड के बाद से इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिल रही। वहीं, अब फिल्म को मिली सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। पीएस-2 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान हो जाएगा।
PS-2: ‘पीएस-1’ की सफलता के बाद ‘पीएस-2’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पोन्नियिन सेल्वन 1' की शूटिंग के दौरान ही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की शूटिंग को भी पूरा कर लिया गया था। ऐसे में मेकर्स 'पीएस 2' को भी जल्द रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, माना जा रहा है कि 'पीएस 2' अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है, जिसके तारीख आने वाले कुछ हफ्तों में मेकर्स की ओर से तय कर दी जाएगी। फिलहाल निर्माता 'पीएस-2' के पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल का मूल्यांकन कर रहे हैं।
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' की शूटिंग हुई खत्म, सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया खास गाना
'पीएस 1' ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अभी नौ दिनों में फिल्म 199.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और अब यह 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। पहले दिन ही 33.15 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाली फिल्म की नौवें दिन की कमाई 9.35 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, अब वीकएंड पर इसके कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है।
Sushmita Sen: ‘आपके साहस को सलाम’, सुष्मित सेन को खुद के किरदार में देख बोलीं ट्रांसजेंडर गौरी सावंत
'पीएस 1' की बात करें तो मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की है। वहीं, फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा सहित कई कलाकार शामिल हैं।
Ranbir Kapoor: पिता बनने तक नई फिल्म साइन नहीं करेंगे रणबीर कपूर! पैटरनिटी लीव पर जाएंगे अभिनेता