फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बतौर निर्देशक कंगना रनौत की पहली फिल्म है 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', यहां देखें सबूत

Tue, 18 Dec 2018 03:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika Trailer Kangana Ranaut name as director with Krish
मणिकर्णिका
फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना रनौत लक्ष्मीबाई का लीड रोल कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज के बाद से हर तरफ लक्ष्मी बाई बनीं कंगना का चर्चा हो रही है। ट्विटर पर #ManikarnikaTrailer, #Jhansi और #KanganaRanaut ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा एक और खबर चर्चा में आ गई है।
Manikarnika Trailer Kangana Ranaut name as director with Krish
मणिकर्णिका

फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले ये सवाल सामने आ रहा था कि इस फिल्म में बतौर डायरेक्टर किसका नाम आएगा क्योंकि इस फिल्म के कुछ सीन्स को कंगना ने भी डायरेक्ट किया है। अब इस बात से परदा उठ चुका है। मणिकर्णिका के डायरेक्टर के तौर पर दो लोगों के नाम लिखे गए हैं। पहला कृष और दूसरे नंबर पर कंगना रनौत।

Manikarnika Trailer Kangana Ranaut name as director with Krish
मणिकर्णिका
गौरतलब है कि आपसी विवादों को चलते कंगना की इस फिल्म के निर्देशक कृष फिल्म को छोड़कर चले गए थे और इसके बाद फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इस दौरान कंगना ने आपसी सहमति से फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली और फिल्म के कई सीन्स रीशूट किए गए जिसके बाद फिल्म का बजट भी करीब 20 करोड़ बढ़ गया। बता दें ये फिल्म 225 करोड़ के बजट से तैयार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika Trailer Kangana Ranaut name as director with Krish
मणिकर्णिका
इससे पहले कंगना रनौत के बतौर डायरेक्टर फिल्म से जुड़ने के बारे में निर्माता कमल जैन ने कहा था, 'जब कृष मौजूद नहीं थे तो कंगना का चुनाव इस फिल्म के लिए बेहद सही लगा क्योंकि वो हमेशा से क्रिएटिव तौर पर फिल्म को जी रही थीं। कंगना ने हर काम को प्रोफेशनली और अच्छे से किया। हमें कभी नहीं लगा कि बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है। एक निर्माता के तौर पर मुझे लगता है कि अगर किसी ने मेरी फिल्म में एक दिन के लिए भी काम किया है तो मुझे उसे क्रेडिट देना चाहिए। कंगना ने 70 फीसदी फिल्म की शूटिंग की है। ऐसे में कोई दूसरी रास्ता नहीं है कि हम उन्हें क्रेडिट न दें। मैं उन्हें क्रेडिट जरुर दूंगा।'
विज्ञापन
Manikarnika Trailer Kangana Ranaut name as director with Krish
मणिकर्णिका
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश के साथ कंगना रनौत ने भी किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed