खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय चारों ओर दिवाली की धूम है। आम से लेकर खास तक हर कोई दिवाली को लेकर काफी उत्साहित है। सेलेब्स के घर में इन दिनों दिवाली पार्टी की धूम है। कभी किसी सेलेब के घर सितारे सज-धजकर पहुंच जाते हैं तो कभी किसी के घर। इस पार्टी की शुरुआत आयुष्मान खुराना के यहां से शुरू हुई। इसके बाद कृति सेनन, रमेश तौरानी और फिर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। मशहूर फैशन डिजाइनर की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने चार चांद लगाए। इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर चल रही है। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दोनों पहली बार एकसाथ नजर आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। यूजर्स की भी नजर भी इस दौरान लव बर्ड्स पर पड़ी, जो हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे थे। आदित्य और अनन्या का साथ में पोज देना पैपराजी को भी काफी पसंद आया। बता दें कि कॉफी विद करण के चैट शो पर इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी जोरों-शोरों पर थी। अब दिवाली पार्टी में एक साथ तस्वीरें खिंचवाकर इन दोनों ने इस अफवाह को हवा दी है।
इन दिनों आदित्य रॉय कपूर अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल कुछ दिन पहले वरुण धवन की मां ने कहा कि वो आदित्य के लिए लड़की ढूंढ़ेंगी। वहीं दूसरी तरफ दिवाली पार्टी में आदित्य और अनन्या एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। हालांकि दोनों ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस तरह उनको साथ देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
अनन्या और आदित्य ने ब्लैक कलर के आउटफिट कैरी किए हुए थे। अनन्या ने ब्रालेट के साथ प्लाजो पैंट पहनी हुई थी और उसे ब्लैक श्रग के साथ कैरी किया था। वहीं दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर ब्लैक कुर्ते पायजामे में नजर आए। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग रयूमर्स के बीच फैंस ने उन्हें 'अदिया' नाम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।