फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री के परिवार से ताल्लुक रखती है ये एक्ट्रेस, कैंसर जैसी बीमारी को दे चुकी हैं मात

Fri, 16 Aug 2019 07:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Aug 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala birthday special and her life facts
Manisha Koirala - फोटो : social media

शाहरुख खान के साथ 'दिल से', सलमान खान के साथ 'खोमाशी' और बॉबी देओल के साथ गुप्त जैसी फिल्में करने वाली मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौदागर से की थी। बेहतरीन अभिनय से मनीषा ने अपनी जगह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बीच बनाई। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्मीं मनीषा कोइराला के दादा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर हुआ था। एक साल के इलाज के बाद वो इस गंभीर बीमारी से ऊबर पाई थीं। 

Manisha Koirala birthday special and her life facts
बॉलीवुड - फोटो : social media

मनीषा की शुरुआती पहचान एक नेपाली बॉलीवुड अभिनेत्री की रही। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म से करियर शुरू किया। 90 के दशक में उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया। सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा, संजय दत्त के साथ वो फिल्मों में नजर आईं।

Manisha Koirala birthday special and her life facts
अभिनेत्री मनीषा कोइराला

एक दौर वो भी आया जब मनीषा कोइराला का करियर ढलान पर आ गया। कहा जाता है कि इससे उबरने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया लेकिन नशे ने उन्हें बुरी तरह जकड़ लिया। मनीषा कोईराला ने 2010 में सम्राट दहल से शादी की। 2012 में उनका तलाक हो गया। इसी साल मनीषा को ओवेरियन कैंसर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala birthday special and her life facts
manisha koirala - फोटो : PTI

एक साल के इलाज के बाद वो इस गंभीर बीमारी से ऊबर पाईं। कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने अपनी किताब 'हील्ड' लॉन्च की। किताब के जरिए उन्होंने अपनी आपबीती और संघर्ष की कहानी बताई।

विज्ञापन
Manisha Koirala birthday special and her life facts
manisha koirala

मनीषा कोइराला राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की मां नरगिस का रोल निभाया था। फिल्म में नरगिस का किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed