फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 'गली बॉय' के सीक्वल पर एमसी शेर का खुलासा, अपकमिंग फिल्म का भी किया जिक्र

Tue, 25 Jun 2019 07:49 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 25 Jun 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
MC Sher Siddhant Chaturvedi Revealed Exclusive to Amar Ujala About gully boy 2
Siddhant Chaturvedi - फोटो : instagram

फिल्म गली बॉय की कामयाबी से एकाएक लाइमलाइट में आए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के किरदार एमसी शेर पर जोया अख्तर फिल्म बना रही हैं या नहीं, यह तो नहीं साफ हो पाया है लेकिन इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सिद्धांत को अपनी अगली फिल्म में मौका दे दिया है। सिद्धांत के पास इस वक्त दो फिल्में हैं, इनमें से एक फिल्म एक्शन फिल्म होगी और दूसरी कॉमेडी। 

MC Sher Siddhant Chaturvedi Revealed Exclusive to Amar Ujala About gully boy 2
siddhant chaturvedi, ranveer singh - फोटो : social media

इस बारे में बात करने पर सिद्धांत ने अमर उजाला से कहा कि वह खुद भी एमसी शेर के किरदार से बाहर आना जाहते हैं। वह कहते हैं, ‘गली बॉय तो रिलीज ही शूटिंग के एक साल बाद हुई। मैं खुद ही भूल चुका था कि क्या किया था मैने। मेरे दिखने का तरीका भी बदल गया क्योंकि फिर मैने इनसाइड एज किया। इनसाइड एज में मैं 78 किलो का था, गली बॉय में 90 किलो का। पर फिल्म गली बॉय जब आई तब से सब कह रहे हैं कि एम सी शेर फिर से चाहिए। किरदार बहुत अच्छा है, पर अब आगे बढ़ना है। जो जहां है वहीं उसे छोड़ के आगे क्या करना है वह देखना है। एमसी शेर पर फिल्म बनेगी या नहीं यह जोया अख्तर को देखना है।’

MC Sher Siddhant Chaturvedi Revealed Exclusive to Amar Ujala About gully boy 2
siddhant chaturvedi - फोटो : social media

अपनी अगली फिल्मों के बारे में सिद्धांत ज्यादा नहीं बताते हैं। हां वह इस बात से जरूर खुश हैं कि गली बॉय को पूरी दुनिया में सराहा गया। सिद्धांत कहते हैं, ‘मैं इस इंडस्ट्री का नाम रोशन करना चाहता हूं। मेरी फिल्मों के चयन में भी आप वह जल्द ही देखेंगे। एक मेरे लिए होगी और चार लोगों के लिए होंगी। पहली फिल्म ही बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में चली गई। वहां के लोगों के भी कॉल आते हैं कि हमारे एक्टिंग स्कूल में आइए एक बार। बहुत जल्द मेरी दो फिल्मों की घोषणा होने वाली है और वह बहुत बड़ी फिल्में है। काफी उत्साहित हूं मैं इनके लिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed