{"_id":"5a2a231e4f1c1b79548c22c4","slug":"meena-kumari-had-gave-divorce-to-her-husband-for-dharmendra-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day SPL: धर्मेंद्र की मोहब्बत में रील लाइफ बहन ने दिया पति को तलाक, मिली बेवफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day SPL: धर्मेंद्र की मोहब्बत में रील लाइफ बहन ने दिया पति को तलाक, मिली बेवफाई
Fri, 08 Dec 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज बताने जा रहे हैं, जिसका धर्मेंद्र को आज भी मलाल है। वो है फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र में जिंदगी में आई एक्ट्रेस मीनाकुमारी का दिल तोड़ने का। फिल्म 'काजल' (1965) में धर्मेंद्र ने मीना कुमारी के भाई का किरदार निभाया था।
2 of 5
मात्र 19 साल की उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई थी बावजूद इसके वो अपना दिल मीना कुमारी को दे बैठे। मीना कुमारी से उनकी मुलाकात साल 1964 में आई फिल्म 'मैं भी लड़की हूं' के दौरान हुई। उस वक्त धर्मेंद्र और मीना कुमारी दोनो ही शादीशुदा थे लेकिन मीना कुमारी धर्मेंद्र के प्यार में इस कदर पागल हो गईं थीं कि उन्हें उनके अलावा कुछ सूझता ही नहीं था। यानि धर्मेंद्र ने पूरी तरह से मीना कुमारी पर अपना जादू चला दिया था।
3 of 5
द वॉइस ऑफ नेशन के मुताबिक धर्मेंद्र की वजह से मीना कुमारी का अपने पति, निर्देशक कमाल अमरोही से तलाक हो गया। कहा जाता है कि धर्मेंद्र को मीना कुमारी से कोई प्यार नहीं था बल्कि उन्होंने मीना का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए किया था। मीना कुमारी छह साल की छोटी से उम्र से फिल्मों में काम कर रही थीं और जब धर्मेंद्र ने फिल्मों में एंट्री की उस वक्त वो एक टॉप की हीरोइन थीं और 'सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर थीं और इसी का फायदा धर्मेंद्र ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जानकारों की मानें तो जैसे ही धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में पहचान मिली और उन्होंने अपने पैर जमाए उन्होंने मीना कुमारी से मुंह मोड़ लिया..वो पूरी तरह से मीना कुमारी को नजरअंदाज करने लगे। मीना कुमारी धर्मेंद्र के इस तरह के व्यवहार से अंदर ही अंदर टूट रहीं थीं क्योंकि उनकी जिंदगी पहले से ही नीरस हो चुकी थी और ऊपर से धर्मेंद्र की वजह से उनका अपने पति से तलाक भी हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जिस इंसान की वजह से उन्होंने अपने पति को छोड़ा वही उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। नौबत यहां तक आ गई कि धर्मेंद्र की इस बेवफाई को मीना कुमारी झेल नहीं पाईं और खुद को शराब में डुबो लिया..और फिर एक दिन वो इस दुनिया से रुखसत हो गईं। उधर सफलता के पायदान पर धर्मेंद्र को हेमा का साथ मिला जो आज तक कायम है। धर्मेंद्र और हेमा ने एक दूसरे का साथ देने के लिए परिवार और जमाने से लड़ाई लड़ी और आज दोनों एक साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।