शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद उनके घर खुशियों का माहौल है। शाहिद के घर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा हुआ है। सभी उनकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं। केवल उनके करीबी ही नहीं बल्कि मीरा और शाहिद के फैंस भी लगातार उन्हें बधाईयां और गिफ्ट्स भेज रहे हैं।
मीरा राजपूत ने बेटे को गिफ्ट्स देने से किया मना, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस इतनी भारी संख्या में गिफ्ट्स भेज रहे हैं जिसका अंदाजा शाहिद और मीरा को भी नहीं था। ऐसे में अब मीरा ने ऐसे लोगों से गिफ्ट नहीं देने की गुजारिश की है। भले ही सुनकर लगे कि मीरा ने ऐसा क्यों कहा लेकिन जब आप उनकी पूरी बात को जानेंगे तो तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।
मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि 'जैन को गिफ्ट देने के लिए सभी का शुक्रिया। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें इतना प्यार मिल रहा है लेकिन मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि कई ऐसे परिवार हैं जिनके बच्चों को इन गिफ्ट्स की जरूरत है। ऐसे में ये बेहतर होगा कि आप ये गिफ्ट्स उन परिवारों को दें। उनकी जिंदगी खुशहाल बनाने की कोशिश करें।'

मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया था। शाहिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद से फैंस और पूरे बॉलीवुड को इंतजार था कि शाहिद अपने बेटे का क्या नाम रखते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो शाहिद और मीरा को कुछ नाम सजेस्ट भी किए थे।
Zain Kapoor is here and we feel complete. Thank you for all the wishes and blessings. We are overjoyed and so grateful. Love to all. ❤️🙏
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 7, 2018