बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का हाल ही में निधन को गया है। उनका निधन शुक्रवार को किडनी फेलियर के चलते हुआ था। मिष्टी मुखर्जी ने बेंगलूरू में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनने के बाद फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन बहुत से लोगों और कुछ न्यूज वेबसाइट ने मिष्टी मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते समय बहुत बड़ी गलती कर दी।
इस अभिनेत्री के निधन की झूठी खबर हुई वायरल, फर्जी खबर का यूं किया खंडन
दरअसल कुछ न्यूज वेबसाइट ने मिष्टी मुखर्जी के निधन की खबर चलाते समय मशहूर बंगाली अभिनेत्री और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती की तस्वीर का इस्तेमाल कर दिया। जिसके बाद मिष्टी चक्रवर्ती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। गलत तस्वीर के साथ खबर वायरल होने पर मिष्टी चक्रवर्ती ने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी है साथ ही ऐसे खबरों को फर्जी बताया है।
मिष्टी चक्रवर्ती ने उनके नाम पर फर्जी खबर वायरल होने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फर्जी खबर की तस्वीर साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैं मर चुकी हूं, भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। #FakeNews। मिष्टी चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Mishti Chakravarty (@mishtichakravarty) on
आपको बता दें कि मिष्टी चक्रवर्ती बंगाली फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती, बेगम जान और मणिकर्णिका का सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं बात करें दिवंगत अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी की तो उनके करीबी दोस्त राजू करिया ने निधन की जानकारी देते कहा- 'मेरी और उनकी 10 साल से बहुत अच्छी दोस्ती थी। अभी हाल ही में हम एक पार्टी के दौरान मिले थे। तब उन्होंने मुझसे कहा था कि साल 2020 जाने के बाद हम कुछ हंगामा करेंगे। मुझे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा हंगामा करके चली जाएंगी।'
मिष्टी मुखर्जी पर 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर की तलाशी में कई मीडिया और टेप बरामद हुए थे। पुलिस ने एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था। यहां तक कि पुलिस ने मिष्टी मुखर्जी को भी आपात्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। मिस्टी ने फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी।
Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया के बयान पर भड़के पारस छाबड़ा, बोले, 'कोई शादीशुदा औरत मुझे बेवकूफ नहीं बना सकती'
कमेंट
कमेंट X