फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

38 साल बाद स्टेज पर जीवंत होगी 'डिस्को डांसर' की यादें, मुंबई और दिल्ली के दर्शक बन सकते हैं गवाह

Sun, 23 Feb 2020 10:29 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 23 Feb 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Disco Dancer recreate after 38 year by saregama india
Disco Dancer - फोटो : Social Media

फिल्म 'डिस्को डांसर' की झलक फिर एक बार लोगों को मिलने वाली है। इसकी संगीतमय तरीके से मुंबई में 26 से 29 मार्च के बीच लाइफ परफॉर्मेंस की जाएगी। वहीं दिल्ली में यह 17 से 19 अप्रैल के मध्य आयोजित किया जाएगा। इस फिल्म के साउंड ट्रैक बप्पी लहरी द्वारा कंपोज किए गए थे जिसमें उस समय के कुछ बेहतरीन गाने शुमार थे। कंपोजर सलीम सुलेमान इन गानों को फिर से रचेंगे। इस रंगारंग कार्यक्रम में कॉस्ट से लेकर कोरियोग्राफी, कॉस्ट्यूम्स, डिजाइन सभी में ग्लैमर का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। यह लाइव प्रस्तुति सारेगामा इंडिया के बैनर तले की जाएगी।  

Mithun Chakraborty Disco Dancer recreate after 38 year by saregama india
Disco Dancer - फोटो : Social Media

सारेगामा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम मेहरा ने इस बारे में कहा, 'डिस्को डांसर का अपने जमाने में बहुत प्रभाव था। मुझे विश्वास है कि तमाम लोगों के जहन में आज भी ताजा है। 'डिस्को डांसर' को नए सिरे से स्टेज पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह पूर्ण पैमाने में संगीत के रूप में देखने को मिलेगा। यह एक भव्य शो होगा। इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकार इस शो का हिस्सा हैं। कारवां म्यूजिकल्स का इस प्रोडक्शन से शुरुआत करने के लिए हम काफी उत्साहित हैं। भविष्य में बहुत ही गाने, डांस और म्यूजिक होने वाले हैं जिससे दर्शकों का काफी अच्छा वक्त बीतेगा।' गौरतलब है कि अगले साल में 'सुभाष घई' की फिल्म 'कर्ज' का एक लाइव म्यूजिक इवेंट के साथ स्टेज रूपांतरण लॉन्च किया जाएगा।

Mithun Chakraborty Disco Dancer recreate after 38 year by saregama india
Disco Dancer - फोटो : Social Media

बब्बर सुभाष निर्देशित फिल्म डिस्को डांसर साल 1982 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, गीता सिध्दार्थ, ओम पुरी और कल्पना अय्यर अहम किरदारों में थे। फिल्म का 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिम्मी जिम्मी जिम्मी आजा' और 'औवा औवा कोई यहां नाचे' जैसे गाने खूब पसंद किए गए थे।

VIDEO: अपनी इस फैन को देख खुद को नहीं रोक पाए सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसे पिघल गया दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed