{"_id":"5a560a8a4f1c1b32198b6185","slug":"mohit-raina-reveals-everything-about-his-relationship-with-mouni-roy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहित रैना ने टीवी की 'नागिन' के साथ अपने रिश्तों को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोहित रैना ने टीवी की 'नागिन' के साथ अपने रिश्तों को लेकर दिया बड़ा बयान
Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर 'महादेव' की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना ने टीवी की 'नागिन' और अपने रिश्तों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बॉलीवुड के गलियारों से दोनों के अफेयर की खबरें लगातार आती रहती हैं लेकिन इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए मोहित ने मौनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है।
अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी साधने वाले मोहित से जब मीडिया ने पूछा कि वो मौनी के साथ शादी कब कर रहे हैं तो पहली बार मोहित ने मौनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि ‘’ऐसा कुछ भी नहीं है। मैंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखा है। मौनी बस मेरी एक सह कलाकार थी, फिर वो मेरी दोस्त बन गई। अब हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर कुछ कभी भी होगा तो मैं आपको जरुर बताऊंगा।’’
3 of 4
जब मोहित रैना से मौनी राय के बालीवुड में डेब्यू को लेकर पूछा गया तो मोहित ने कहा, मौनी जल्द ही नयी उचाईयों को छूने जा रहीं हैं। वह अपने पिता के कड़ी मेहनत, प्रतिभा, समर्पण और उनके आशीर्वाद के दम पर यहाँ तक पहुँचीं हैं। वह टीवी की सबसे खुबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वो आने वाले कुछ वर्षों में बालीवुड में जबरदस्त काम करेंगी। मैं सच में उसके लिए बहुत खुश हूँ, और उन्हें उनकी सभी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिलहाल मोहित रैना आजकल अपने नए टीवी शो ‘21 सरफरोस सारागढ़ी 1897’ में व्यस्त हैं। इस शो में मोहित सिख हवालदार हलविंदर इशर सिंह का किरदार निभा रहें हैं जिसका टीजर अभी हाल ही में रिलीज किया गया था। जबकि मौनी राय अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बड़े परदे पर नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।