फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monalisa: 'आए हैं बिहार से' गाने पर मोनालिसा ने किया जबरदस्त डांस, ठुमको पर दिल हार बैठे फैंस

Fri, 04 Nov 2022 11:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Monalisa dance video on upcoming punjabi film Kulche Chole song  Aaye hai Bihar se bhaiya ji punjab me
मोनालिसा - फोटो : insta

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा इंस्टाग्राम पर खासा सक्रिय रहती हैं और अपनी हर तस्वीर से फैंस का दिल लूट लेती हैं लेकिन इस बार मोनालिसा अपने लुक से नहीं बल्कि ठुमकों से फैंस को दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और कमेंट बॉक्स में यूजर्स एक के बाद एक तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं।

Monalisa dance video on upcoming punjabi film Kulche Chole song  Aaye hai Bihar se bhaiya ji punjab me
मोनालिसा - फोटो : insta

मोनालिसा के ठुमकों पर दिल हार बैठे फैंस
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें वह 'आए हैं बिहार से भैया जी पंजाब में' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से भी फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। दरअसल मोनालिसा इस वीडियो के जरिए पंजाबी फिल्म 'कुलचे छोले' का प्रमोशन कर रही हैं।

Monalisa dance video on upcoming punjabi film Kulche Chole song  Aaye hai Bihar se bhaiya ji punjab me
मोनालिसा - फोटो : Instagram

फैंस ने बरसाया जमकर प्यार
फैंस मोनालिसा का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- जियो भोजपुरिया क्वान। वहीं दूसरे ने लिखा- आय हाय आपकी स्माइल। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa dance video on upcoming punjabi film Kulche Chole song  Aaye hai Bihar se bhaiya ji punjab me
कुलचे छोले - फोटो : यूट्यूब/ Chaska TV

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'छोले कुलचे' 
फिलहाल बात करें फिल्म 'छोले कुलचे' की तो यह 11 नवंबर को रिलीज की जाएगी। सिमरनजीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिल राज ग्रेवाल, जसवंत सिंह राठौरस गुरिंदर मक्का और जन्नत जुबैर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed