{"_id":"6323952f021d244ec233e5e4","slug":"money-laundering-case-nora-fatehi-told-eow-i-am-a-victim-of-conspiracy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू से पूछताछ में बोलीं नोरा फतेही, मैं साजिश का शिकार हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू से पूछताछ में बोलीं नोरा फतेही, मैं साजिश का शिकार हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही से भी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) द्वारा पूछताछ की जा रही है। उन्हें बृहस्पतिवार ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया था, जहां पर एक्ट्रेस से तकरीबन छह घंटों तक कई सवाल किए गए। फिलहाल नोरा फतेही ने खुद को इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष बताया है और कहा है कि वह खुद साजिश का शिकार हैं।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री नोरा फतेही ने पूछताछ के दौरान ईओडब्ल्यू से कहा कि "मैं साजिश का शिकार हूं, साजिशकर्ता नहीं"। इसके अलावा भी उन्होंने कई सवालों के चौंकाने वाले जवाब दिए। नोरा फतेही से जब पूछा गया कि तमिलनाडु में चैरिटी कार्यक्रम में जिसने उन्हें इनवाइट किया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने एक ऑफिसर जैदी का नाम लिया और दावा किया कि जैदी सुपर कार आर्टिस्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए एक्सीड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर भी हैं। इसके अलावा उनके ट्रेवल और अन्य खर्चों के भुगतान के बारे में पूछे जाने पर नोरा ने बताया कि उनकी जानकारी में लीना पॉल हैं।
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
ईओडब्ल्यू की पूछताछ में नोरा से आगे बीएमडब्ल्यू कार के बारे में भी पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि उनके पास पहले से बीएमडब्ल्यू कार थी। इस दौरान उनका लीना और पिंकी से भी कनेक्शन खंगाला गया और सवाल किया गया कि क्या वह कार्यक्रम में लीना और पिंकी से मिली थीं, या कोई तोहफा लिया था। नोरा ने अधिकारियों को जवाब देते हुए कहा- वह लीना से एक कार्यक्रम में मिलीं और उन्हें एक गुच्ची बैग व आईफोन गिफ्ट किया, इसके साथ ही लीना ने अपने पति को भी कॉल पर लिया, क्योंकि वह नोरा की बहुत ही प्रशंसक थी। इस बार उन्हें बताया गया कि बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
जब नोरा से पूछा गया कि क्या उन्हें सुकेश में कुछ संदिग्ध लगा। तो इस पर अभिनेत्री ने कहा कि जब सुकेश के लगातार कॉल और मैसेज आने लगे, साथ ही तोहफों का लालच देना शुरू किया तो उन्होंने उसके इरादों को समझ लिया। इसके बाद नोरा ने उसके मैनेजर्स के साथ सभी संबंधों को तोड़ लिया। बता दें कि ये दूसरी बार है जब ईओडब्ल्यू के द्वारा नोरा से पूछताछ की गई। इससे पहले अधिकारियों ने तकरीबन नौ घंटे से अधिक पूछताछ की थी और तकरीबन 50 प्रश्न पूछे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।