खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। वह छोटे पर्दे की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। जन्मदिन पर हम आपको मौनी रॉय से जुड़ी खास बातें बताते हैं।
Mouni Roy Birthday: बतौर बैकग्राउंड डांसर मौनी रॉय ने शुरू किया था करियर, जानें 'नागिन' की कुछ खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। इसके लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया था।
मौनी रॉय की शुरू से ही अभिनय की ओर रूचि रही थी, इसलिए उन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और मुंबई की ओर रुख कर लिया। मौनी रॉय के बहुत से फैंस को लगता है कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी।
मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं थीं। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम कृष्णा तुलसी था। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
इसके बाद मौनी रॉय ने छोटे पर्दे के 'नागिन', 'नागिन 2', 'कस्तूरी', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया। मौनी रॉय के फिल्मी सफर की बात करें तो वह 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। मौनी रॉय मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अब तक 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'मेड इन चाइना' और 'लंदन कॉन्फीडेंशियल' में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: ड्रग्स मामले में 50 बॉलीवुड हस्तियां रडार पर, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तक पहुंची NCB की आंच