फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagat Singh Birth Anniversary: मनोज कुमार से अजय देवगन तक, पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभा चुके ये अभिनेता

Mon, 28 Sep 2020 09:43 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Sep 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Birthday Special: Shaheed Bhagat Singh Jayanti  actors played shaheed e azam role in films
शम्मी कपूर, अजय देवगन, सिद्धार्थ - फोटो : फाइल, Twitter@teamajaydevgn, instagram/siddharth

28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती है। भगत सिंह ने अपनी सोच और इरादों से अंग्रेजों की हुकूमत को हिला दिया था और युवाओं में क्रांति की लहर भर दी थी। भगत सिंह पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जिनमें कई कलाकारों ने उनके किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा। भगत सिंह की जयंती पर उन अभिनेताओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी।

Bhagat Singh Birthday Special: Shaheed Bhagat Singh Jayanti  actors played shaheed e azam role in films
शहीद ए आजम भगत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

जयराज
फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार अभिनेता जयराज ने निभाया। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था। फिल्म में जयराज के अलावा स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार मुख्य भूमिका में थे।

Bhagat Singh Birthday Special: Shaheed Bhagat Singh Jayanti  actors played shaheed e azam role in films
शहीद भगत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

शम्मी कपूर 
1963 में आई फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat Singh Birthday Special: Shaheed Bhagat Singh Jayanti  actors played shaheed e azam role in films
शहीद - फोटो : instagram/@filmyguftgu

मनोज कुमार
भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। साल 1965 में फिल्म 'शहीद' में मनोज कुमार ने  भगत सिंह का मुख्य किरदार निभाया।

विज्ञापन
Bhagat Singh Birthday Special: Shaheed Bhagat Singh Jayanti  actors played shaheed e azam role in films
शहीद ए आजम - फोटो : Twitter@Team_SonuSood

सोनू सूद 
अभिनेता सोनू सूद भी भगत सिंह के रोल में दिख चुके हैं। 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed