बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रणबीर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण रणबीर का भी फिल्मों में आना लाजमी था। रणबीर ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों से दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग ही छाप भी छोड़ी है। रणबीर के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में जो मील का पत्थर साबित हुई हैं...
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं ये फिल्में, 'रॉकस्टार' का क्रेज तो आज भी सिर चढ़कर बोलता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति
फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने समर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। बड़े घर का एक ऐसा मासूम लड़का जो ना चाहते हुए भी राजनीति के दलदल में फंसता चला जाता है और फिर धीरे-धीरे वह सभी पर भारी पड़ता है। आमतौर पर इस जॉनर की फिल्मों में ऐसा किरदार कम ही देखने को मिलता है लेकिन रणबीर ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि बढ़िया अदाकारी के सहारे आप किसी भी तरह की फिल्म में अपनी पहचान बना सकते हैं।
रॉकस्टार
यह फिल्म रणबीर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार की खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आते हैं जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के सबसे मशहूर गायक बन जाते हैं। 2011 में आई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच आज भी देखा जाता है।
बर्फी
रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मर्फी नाम के लड़के का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार हासिल किए थे। बर्फी में रणबीर ने एक दिव्यांग का किरदार अदा किया था। रणबीर और प्रियंका के साथ ही इलियाना ने भी दर्शकों का दिल जीता था।
ये जवानी है दीवानी
इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में उनका नाम कबीर थापर होता है जो ऐसे लड़के के किरदार में होता है जो निजी जिंदगी में मस्तमौला होता है लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वह बहुत सीरियस होता है। फिल्म में वह अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे।