{"_id":"5a3b5c614f1c1b156b8bd93d","slug":"mouni-roy-show-her-boldness-in-back-less-dress-enters-in-a-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss में सलमान से मिलकर लौटी 'नागिन', अब पार्टी में बैकलेस ड्रेस में दिखीं बोल्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss में सलमान से मिलकर लौटी 'नागिन', अब पार्टी में बैकलेस ड्रेस में दिखीं बोल्ड
Thu, 21 Dec 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की 'नागिन' यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कभी वो सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने बिग बॉस 11 में पहुंच जाती हैं तो कभी बॉलीवुड में जादू चलाने के लिए अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ नजर आने लगती हैं। हाल ही में मौनी डायरेक्टर रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' की रैप अप पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में उनका लुक कुछ ऐसा था जिसे देख कोई भी उनका दिवाना हो जाएगा।
आपको बता दें कि फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी के चलते एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में मौनी ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहने पहुंची थीं। वो इस ड्रेस में काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही थीं।
3 of 4
उन्होंने काफी लाइट मेकअप कर रखा था और हाथ में एक छोटा पर्स ले रखा था। पार्टी में सभी की नजरें उनके तरफ ही थी। पिछले कुछ समय से मौनी बॉलीवुड में अपने जलवे दिखाने के लिए बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। कभी-कभी तो वो कुछ ऐसी ड्रेसेज में भी पार्टी में पहुंच जाती हैं जिसे देख लोगों को शर्म आ जाती है। वैसे मौनी इन आउटफिट्स को बहुत अच्छे से कैरी करती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'गोल्ड' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही है। वो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।