अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर तब्बू के साथ स्क्रीन पर अदाकारी दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर और गाने रिलीज किए गए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 'भोला' की खास बात यह है कि अजय इसमें एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी कर रहे हैं। हालांकि, निर्देशन के मामले में अजय अब तक लोगों पर अपना जादू नहीं चला सके हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका निर्देशन उन्होंने किया है।
Ajay Devgan: अजय देवगन के निर्देशन में बॉक्स ऑफिस पर पिटीं ये फिल्में, 'भोला' के जरिए दिखा पाएंगे कमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'यू मी और हम से' अजय देवगन ने निर्देशक के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ काजोल भी नजर आई थीं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार की मौजूदगी के बाद भी यह टिकट खिड़की पर कमाल दिखाने में नाकाम रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 20.98 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म, पूल में रोमांटिक हुआ कपल
अजय देवगन की निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'शिवाय' थी। इस फिल्म में भी वह लीड एक्टर के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100.3 करोड़ का कारोबार किया गया था। हालांकि, फिर भी इसको औसत से नीचे का ही प्रदर्शन माना गया।
Amitabh Bachchan: लंबे समय के बाद बिग बी ने फैंस संग की मुलाकात, हाथ में पट्टी बांधे दिखे अभिनेता
साल 2022 में कोरोना महामारी के बाद अजय देवगन की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों ने इसे रिजेक्ट कर दिया। फिल्म में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी थे। कहानी अच्छी होने के बावजूद यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब न हो सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
Pathaan: पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन ने उड़ाई SRK की 'पठान' की खिल्ली, बोले- लगा वीडियो गेम चल रहा है...