फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्टर इंडिया 2' को लेकर शेखर कपूर ने दागा बड़ा सवाल, पूछा- 'इस दुनिया में कोई और...'

Sun, 23 Feb 2020 06:03 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Feb 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
mr india 2 controversy shekhar kapoor asked to film makers
shekhar kapoor - फोटो : file photo

निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल में फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद से ही एक नया विवाद जन्म ले लिया है। पहले मूल फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने इस बारे में उन्हें किसी भी तरह की जानकारी ना होने को लेकर अली अब्बास पर तंज कसे, फिर सोनम कपूर ने इस फिल्म को लेकर उनके पिता अनिल कपूर से बातचीत ना किए जाने के चलते अपनी नाराजगी व्यक्त की। अब फिर एक बार शेखर कपूर ने सवाल उठाए हैं।

mr india 2 controversy shekhar kapoor asked to film makers
amrish puri - फोटो : social media

शेखर कपूर ने फिल्म के विलेन रहे अमरीश पुरी के मोगैंबो के किरदार के लिए कलाकार के चयन को लेकर संशय व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या कहा? 'मिस्टर इंडिया 2'? इस दुनिया में कोई और मोगैंबो भी है?' 

mr india 2 controversy shekhar kapoor asked to film makers
Mr. India - फोटो : Social Media

शेखर कपूर के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने अपने सुझाव भी दिए। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया, 'बिल्कुल नहीं सर... लेकिन परेश रावल और अनुपम खेर मोगैंबो का रोल कर सकते हैं।' वहीं कुछ ने अमिताभ बच्चन का नाम भी सुझाया। तो किसी ने आज के जमाने के इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की काबिलियत पर भरोसा जताया। वहीं कुछ ऐसे लोग भी रहे जिनका यह मानना है कि क्राइम मास्टर गोगो जैसे किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर इस किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने शेखर कपूर की बात से रजामंदी जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mr india 2 controversy shekhar kapoor asked to film makers
अली अब्बास जफर, मिस्टर इंडिया का पोस्टर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ समय से बहुत लोग 'मिस्टर इंडिया 2' के बारे में पूछ रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे पिता को पता भी नहीं था कि इस फिल्म को फिर से बनाया जा रहा है। हमें इस बारे में सोशल मीडिया से पता चला जब अली अब्बास जफर ने इस बारे में ट्वीट किया। अगर ऐसा है तो यह यह अशिष्ट और छलपूर्ण है। ये बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि किसी ने भी मेरे पिता या शेखर अंकल से इस फिल्म को लेकर बात नहीं की। उन दोनों का इस फिल्म को बनाने में बड़ा योगदान था। ये बहुत दुख की बात है क्योंकि मिस्टर इंडिया मेरे पिता के दिल के काफी करीब है और इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।' 

श्वेता बच्चन ने किया ऐसा काम, देखकर इमोशनल हुए अमिताभ, बोले- 'मेरे लिए गर्व का दिन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed