साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। साल 2021 में बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को एक साल से ज्यादा समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गाने तक ब्लॉकबस्टर रहे। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी में काफी बढ़ गई है। अब हाल ही में अभिनेता और फिल्म को लेकर एक फैन की दीवानगी फिर से सबके सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पुष्पा द राइज' के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म और अभिनेता को लेकर लोगों के दिलों दिमाग में अलग ही तरीका जुनून देखने को मिला है। कभी लोग फिल्म के डायलॉग बोलते हुए वीडियो बनाते थे, तो कभी अल्लू अर्जुन की तरह चलकर दिखाते थे। लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन के लिए फैंस के पागलपन की सबसे ताजी घटना मुंबई से सामने आई है। दरअसल, मुंबई के एक जूस बेचने वाले बंटी ने अल्लू अर्जुन के नाम पर जूस की एक रेंज पेश की है। यह जूस एक ऐसे ग्लास में लोगों को दिया जाता है, जिसके ऊपर 'पुष्पा: द राइज' फिल्म से अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर पुष्पा के डायलॉग्स और फोटो बने होते हैं।
Bigg Boss 16: भूत बनने के बाद भी कटरीना की जिंदगी में रहना चाहते हैं सलमान खान, विक्की कौशल की करेंगे जासूसी!
जब अल्लू अर्जुन के फैन से इस तरह से ट्रिब्यूट देने के कारण के बारे में पूछा गया तो बंटी ने बताया, 'मैं अल्लू अर्जुन सर का उनकी पहली फिल्म से उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे उनके सभी डायलॉग पसंद हैं। लेकिन पुष्पा का फायर है मैं, झुकेगा नहीं मेरा पसंदीदा डायलॉग है। अल्लू अर्जुन पुष्पा जूस स्पेशल का बर्फ का धुआं मुझे रोज अभिनेता का यह डायलॉग याद दिलाता है। इसलिए मैंने जूस का यह नाम रखा है।'
Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री
'पुष्पा द राइज' का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया गया है और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। हिंदी में जहां फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया ।
Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा आमिर पर निशाना, कहा- बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं फ्लॉप हुई लाल सिहं चड्ढा