साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'ओ परी' है। यह गाना हिंदी के अलावा, दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुआ है। लेकिन अब देवी श्री प्रसाद अपने इसी गाने की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस गाने को सुनने के बाद कई लोगों ने म्यूजिक डायरेक्टर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री कराटे कल्याणी ने साइबर क्राइम में देवी श्री प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, हैदराबाद सिटी पुलिस ने म्यूजिक डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Devi Shri Prasad: देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, देवी श्री प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 153 (A) और आईपीसी 295 (A) के तहत केस दर्ज किया है और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हैदराबाद साइबर क्राइम ने एक बयान जारी कर बताया है कि 2 नवंबर को म्यूजिक डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है और देवी श्री प्रसाद के गाने के खिलाफ बात लिखी हुई है।
यह भी पढ़ें:- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ कॉपीराइट का केस, केजीएफ से जुड़ा है मामला
बता दें कि कराटे कल्याणी ने देवी श्री प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'ओ परी' गाने के लिरिक्स ऐसे हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस गाने को 20 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में देखने को मिला है कि विदेशी महिलाएं डांस कर रही हैं और मंत्रों का जाप कर रही हैं। इससे ही हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अगर भगवत गीता के श्लोक कोई व्यक्ति ठीक से नहीं बोल रहा है तो यह गलत है। ऐसे इंसान को हम कहते हैं कि हरे कृष्णा हरे रामा का जाप कर लो। जिस व्यक्ति ने 'ओ अंतावा ओ अंतावा' जैसा आइटम सॉन्ग दिया है, वहीं, उसी व्यक्ति के गाने पर अब विदेशी महिलाएं मंत्रों का चाप कर रही हैं। यह गलत है।
यह भी पढ़ें:- Priyanka Chopra: प्रियंका खुद संभालेंगी फिल्मों की कमान? बोलीं- बहुत हुआ! अब नहीं करने हीरो के सेकेंडरी रोल
अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा है कि क्या इन्हें इस बात का ध्यान नहीं रखना चाहिए कि यह सुनने और देखने में कितना खराब लगेगा? इस तरह से आप हमारे हिंदू धर्म को पेश कर रहे हैं। अगर आप यह कहना चाहते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में बचा क्या है तो आप उसे बर्बाद भी मत करो। कराटे कल्याणी ने इस गाने को यूट्यूब से हटाने की मांग भी की है।